दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में देर रात प्रशासन ने बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की है. मैक्स हॉस्पिटल रोड पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मदीना मस्जिद के अवैध हिस्सों और उसके आसपास के अतिक्रमणों को ढहा दिया गया. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. बताया जा रहा है कि सड़क चौड़ीकरण के तहत यह कार्रवाई की गई है. इससे पहले भी करीब डेढ़ महीने पहले इस मार्ग पर बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई थी, जिसमें करीब 150 घरों को हटाया गया था.