दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की महिला सांसदों और कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन जारी है. यह प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी के एक सांसद के खिलाफ किया जा रहा है, जिन पर 11 बच्चियों के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं. जेएनयू की आंतरिक जांच समिति द्वारा आरोपी पाए जाने के बाद उन्हें पद से बर्खास्त करने की मांग तेज हो गई है. बीजेपी की महिला कार्यकर्ता और सांसद राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने की तैयारी में हैं.