scorecardresearch
 

सीएम केजरीवाल की तर्ज पर अब मेयर भी लगाएंगे जनता दरबार

जानकारी के मुताबिक, इस महीने की 30 तारीख को पश्चिमी दिल्ली में मेयर जनता दरबार लगा सकते हैं. इसके लिए सभी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को मौजूद रहने को कहा गया है, ताकि समस्या का निपटारा संबंधित विभाग के अधिकारी की मौजदूगी में ही किया जा सके.

Advertisement
X
हर महीने लगेगा जनता दरबार
हर महीने लगेगा जनता दरबार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तर्ज पर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर भी अब जनता दरबार लगाएंगे. शिकायतों और समस्या के समाधान के लिए अब हर महीने नगर निगम में ये कैंप लगेगा. 30 जुलाई से इसकी शुरुआत हो सकती है.

जानकारी के मुताबिक, इस महीने की 30 तारीख को पश्चिमी दिल्ली में जनता दरबार लगा सकते हैं. इसके लिए सभी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को मौजूद रहने को कहा गया है, ताकि समस्या का निपटारा संबंधित विभाग के अधिकारी की मौजदूगी में ही किया जा सके.

भ्रष्टाचार के मामलों की भी होगी सुनवाई
दक्षिणी दिल्ली के मेयर ने सभी अधिकारियों को तैयारी के साथ आने को कहा है, ताकि जनता के सामने निगम की छवि अच्छी हो. उन्होंने कहा कि में बड़ी संख्या में लोगों के आने का अनुमान है. इसलिए पूरी तैयारी होनी चाहिए, क्योंकि जनता दरबार निगम के विकास कार्यों को सीधे जनता तक पहुंचाने का अच्छा माध्यम है. जनता दरबार में आई शिकायतों को तय समय सीमा के अंदर निपटाने का निर्देश दिया गया है. इसमें निगम की भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें भी सुनी जाएंगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement