एप के जरिए टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी ओला ने बुधवार को कहा कि ऑड-इवन योजना के दूसरे चरण के तहत 22 व 29 अप्रैल को उसकी शटल बस सेवा में यात्रा फ्री रहेगी.
गौरतलब हो कि को हाल ही में दिल्ली सरकार की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है. राज्य सरकार ने तय से अधिक किराया वसूलने के लिए कंपनी के परमिट रद्द करने की धमकी दी थी. इसके बाद कंपनी ने अपने बढ़ती किराये पर अस्थाई रोक लगा दी.
ओला के उपाध्यक्ष संदीप साहनी ने एक बयान में कहा, हजारों लोग दैनिक आधार पर का इस्तेमाल कर रहे हैं. हमने चुनिंदा दिनों में नागरिकों के लिए यह सेवा नि:शुल्क उपलब्ध कराने का फैसला किया है. ओला दिल्ली एनसीआर में 120 रूटों पर 500 से अधिक शटल बसें चलाती है. साहनी ने कहा कि 22 अप्रैल और 29 अप्रैल को ओला शटल के ग्राहकों को कूपन कोड का इस्तेमाल करना होगा. इससे उन्हें अपनी यात्रा के लिए 100 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा.