बैंक में चेक भरते समय थोड़ा सावधान रहिए. दिल्ली पुलिस के हत्थे ऐसा गैंग लगा है जो लोगों के चेक चुराते हैं. बाप, हरी ओम भार्गव अपने बेटे के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम देता था. इनकी नज़र बैंक में चेक जमा करवाने वालों पर गड़ी होती थी. बैंक में आए ग्राहक की आखों मे धूल झोंक कर चेक की चोरी करते थे और उसके बाद एक खास केमिकल से नाम और रकम मिटाकर अपनी मर्जी की रकम लिख कर भुना लेते थे.
पुलिस को इस बाप-बेटे की जोड़ी की शिकायतें काफी दिनों से मिल रही थी. कृष्णा नगर इलाके के एक बैंक में जाल बिछा कर दोनों बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है.पुलिस के मुताबिक ये दोनों बाप-बेटे अभी तक 11 चेक चुरा चुके हैं. इसमें से 6 चेक को कैश करा चुके हैं. पुलिस ने दोनों बाप और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. बेटे को जेल भेज कर बाप को रिमांड पर लिया हुआ है.