scorecardresearch
 

दिल्ली: भीषण गर्मी के बीच बड़ा फैसला, बसों में होगी पानी और ORS की सुविधा

दिल्ली में भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने हीट वेव एक्शन प्लान लागू कर दिया है. अब यात्रियों को DTC बसों और स्टैंड्स पर ठंडे पानी और ORS की सुविधा मिलेगी. साथ ही, मजदूरों के लिए दोपहर में काम पर रोक और स्कूलों में वॉटर बेल जैसे बड़े फैसले लिए गए हैं.

Advertisement
X
दिल्ली में गर्मी से निपटने के लिए अस्पतालों में कूल रूम तैयार (File Photo)
दिल्ली में गर्मी से निपटने के लिए अस्पतालों में कूल रूम तैयार (File Photo)

दिल्ली में गर्मी अब तेजी से बढ़ रही है और इसी को देखते हुए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. लोगों को लू और हीट वेव से बचाने के लिए बसों में पानी और ORS की सुविधा शुरू कर दी गई है. यानी अब जो लोग रोज बस से सफर करते हैं, उन्हें रास्ते में पानी की दिक्कत नहीं होगी और जरूरत पड़ने पर ORS भी मिल सकेगा.

सरकार ने इसके साथ ही पूरे शहर में हीट वेव एक्शन प्लान भी लागू कर दिया है. परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह के मुताबिक, दिल्ली के 100 से ज्यादा स्थानों पर यह सुविधा शुरू की गई है. इनमें बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन और बस डिपो शामिल हैं. उन्होंने बताया कि अब हर डीटीसी बस में ड्राइवर, कंडक्टर और यात्रियों के लिए पानी की बोतल उपलब्ध कराई जा रही है.

गर्मी से राहत के लिए कई बड़े इंतजाम

परिवहन विभाग ने राजघाट, सराय काले खां और जल विहार जैसे बड़े डिपो के साथ कई मेट्रो स्टेशनों पर भी पानी और ORS की व्यवस्था शुरू कर दी है. इसका मकसद यही है कि जो लोग बाहर निकल रहे हैं, उन्हें तेज गर्मी में राहत मिल सके. इसके अलावा सरकार ने हीट वेव से निपटने के लिए एक बड़ा प्लान तैयार किया है. इसके तहत मजदूरों के लिए खास व्यवस्था की गई है. दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक खुले में काम नहीं कराया जाएगा और जहां काम होगा वहां छाया और पानी की व्यवस्था जरूरी होगी.

Advertisement

स्कूलों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं, ताकि बच्चों को इस तेज गर्मी से बचाया जा सके. इसके तहत स्कूलों में वॉटर बेल सिस्टम लागू किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर बच्चों को ORS भी दिया जाएगा. साथ ही, अगर गर्मी ज्यादा बढ़ती है तो स्कूलों की छुट्टी जल्दी करने का फैसला भी लिया जा सकता है. वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं को भी पूरी तरह तैयार रखा गया है, जहां 30 से ज्यादा अस्पतालों में कूल रूम बनाए जा रहे हैं और 339 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि गर्मी से जुड़ी किसी भी परेशानी में लोगों को तुरंत इलाज मिल सके.

इसके अलावा, कूल रूफ पॉलिसी के तहत कश्मीरी गेट ISBT जैसी सरकारी इमारतों की छतों पर खास कोटिंग की जाएगी, जिससे गर्मी का असर कम करने की कोशिश की जाएगी. वहीं, आपात स्थिति से निपटने के लिए 1077, 1070 और 112 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग तुरंत मदद ले सकें.

कुल मिलाकर, बढ़ती गर्मी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कई स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है, ताकि लोगों को लू से बचाया जा सके और सफर के दौरान भी राहत मिल सके.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement