दिल्ली स्थित केरल भवन में बीफ परोसने की अफवाह के बाद राजनीतिक माहौल गरमाता दिख रहा है. सोमवार को दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की ओर से जांच किए किए जाने के बाद कैंटीन के मेन्यू से बीफ करी का ऑप्शन हटा दिया गया है. वहीं केरल के मुख्यमंत्री ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई है. तो वहीं, केजरीवाल ने इसे गलत ठहराते हुए पुलिस को बीजेपी सेना करार दिया है.
Even if there was a complain, there are procedures to be followed: Kerala CM on beef controversy at Kerala house
— ANI (@ANI_news)
दोपहर बाद केरल के सांसदों ने केरल भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. इस मामले पर केरल के मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने प्रधानमंत्री मोदी को भी खत लिखा है. केरल भवन की खिलाए जाने को लेकर हिंदू सेना के नेता विष्णु गुप्ता ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी. शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस के 20 अधिकारियों ने मौके पर जाकर आरोपों की जांच की थी.
पुलिस ने कहा- फोन पर मिली थी सूचना
पुलिस के मुताबिक, उनके पास शाम करीब सवा चार बजे फोन कॉल के जरिए शिकायत दर्ज कराई गई. फोन करने वाले ने खुद को हिंदू सेना का नेता बताया था. किसी भी तरह की ही पुलिस सतर्क हो गई और तत्काल केरल भवन पहुंच गई. नई दिल्ली के डीसीपी जतिन नरवाल ने बताया कि पुलिस कानून व्यवस्था बरकरार रखने के उद्देश्य से वहां गई थी ताकि किसी तरह की गुंडागर्दी होने से रोकी जा सके.
केरल के CM ने जताई नाराजगी
इस संबंध में केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली पुलिस ने जो किया वह गलत है. अगर केरल भवन में मिली थी, या शिकायत थी तो उसके लिए एक प्रक्रिया है जिसका पालन होना चाहिए था. दिल्ली पुलिस मनमानी कर रही है.
I am of the opinion that Delhi Police should have restrained for doing what they did. Its wrong, if they entered inside like that: Kerala CM
— ANI (@ANI_news)
वहीं, कांग्रेस नेता टॉम वडक्कन ने कहा कि उन्होंने केरल हाउस में कई बार खाना खाया है और उन्हें कभी भी वहां बीफ सर्व नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस हिंदू सेना के इशारे पर मोरल पुलिसिंग कर रही है.
I have eaten at Kerala Bhawan, beef was never served there. Delhi police is indulging in moral policing on Hindu Sena's orders: Tom Vadakkan
— ANI (@ANI_news)
केजरीवाल ने भी पुलिस पर उठाए सवालI strongly condemn Del police raid on Kerala house. I agree with Kerala CM that Kerala House is a govt est & not a pvt hotel(1/2)
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)
Del police had no business to enter Kerala house. It is an attack on fed structure. Del police is acting like BJP Sena(2/2)
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)
उन्होंने कहा कि क्या दिल्ली की पुलिस क्या किसी भी राज्य भवन में घुसकर किसी भी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर सकती है अगर उन्हें यह सूचना मिले कि वह कुछ ऐसा खा रहे हैं जो बीजेपी या मोदी को पसंद नहीं है.
Will Del Police go n arrest a CM from a state Bhavan in del if they suspect the CM to be eating something that BJP or Modiji don't like?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)
'
बीजेपी के दबाव में छापेमारी'Illegal for police to raid the Kerala house under pressure from BJP, no legal ban on beef in Delhi: Brinda Karat,CPI
— ANI (@ANI_news)
पुलिस कमिश्नर ने खारिज किए आरोप