scorecardresearch
 

वैश्य सम्मेलन में शामिल होंगे अरविंद केजरीवाल

इंटरनेशनल अग्रवाल वैश्य फेडरेशन के मुताबिक केजरीवाल ने सम्मेलन में शामिल होने की सहमति दे दी है. इस मौके पर होने वाली विचार गोष्ठी में केजरीवाल के सामने समाज की समस्याओं को रखा जाएगा.

Advertisement
X
अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल

रविवार को पंजाब के जालंधर में होने वाले अग्रवाल व वैश्य समाज के सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल मुख्य वक्ता होंगे. अग्रवाल समाज इस सम्मेलन में अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान कर सकता है.

अग्रवाल व वैश्य समाज के 25 सितम्बर को जालंधर के विक्टोरिया गार्डन में हो रहे सम्मेलन में इस बार अकाली-बीजेपी को किनारे करके समाज ने आम आदमी पार्टी के कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री को शामिल होने का न्यौता दिया है.

इंटरनेशनल अग्रवाल वैश्य फेडरेशन के मुताबिक केजरीवाल ने सम्मेलन में शामिल होने की सहमति दे दी है. इस मौके पर होने वाली विचार गोष्ठी में के सामने समाज की समस्याओं को रखा जाएगा.

फेडरेशन का मानना है कि जितनी भी सरकारें आई हैं सभी ने अग्रवाल समाज की अनदेखी की है. समाज से जो भी लोग नेता बन गए हैं वे अकाली दल या बीजेपी या कांग्रेस के हाथों की कठपुतली बन जाते हैं और समाज की तरफ कोई ध्यान नहीं देता है. विचार गोष्ठी में पूरे समाज का जो भी फैसला होगा उसे सभी मानेंगे.

Advertisement

अंदरखाते इस सम्मेलन को लेकर सियासी दिग्गजों का मानना है कि केजरीवाल को आगामी में समर्थन देने की रणनीति पहले ही तय की जा चुकी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement