दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार अपने कार्यकाल का एक साल पूरा करने जा रही है. इस मौके पर और उनके मंत्री जनता के बीच एक कार्यक्रम के जरिए सेलिब्रेट करेंगे.
14 फरवरी को आम आदमी पार्टी को दिल्ली की सत्ता में आए एक साल हो जाएगा. पार्टी ने इस दिन एक 'टेलीथॉन' के जरिए जनता से जुड़ने और उनसे सरकार के कामकाज पर राय लेने का फैसला लिया है. एक स्टेज पर बैठकर दिल्ली की जनता से फोन पर बात करेंगे और उनसे फीडबैक लेंगे. साथ ही उन्हें सरकार का एक साल का रिपोर्ट कार्ड भी सौंपेंगे.
दोबारा ऑड-इवन लाने पर हो सकता है फैसला
किसी बड़े जश्न के बजाय पार्टी ने एक रैली और जनता के बीच सवाल-जवाब सेशन के जरिए ही इस दिन को सफल बनाने की तैयारी में है. उम्मीद की जा रही है कि इस दिन दोबारा ऑड-इवन फॉर्मूला लागू करने पर फैसला ले सकती है.
नायक फिल्म से लिया आइडिया
आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने बताया कि जनता के बीच सरकार का एक साल सेलीब्रेट करने का आइडिया 'नायक' फिल्म से लिया गया है, जिसमें जर्नलिस्ट से मुख्यमंत्री बना एक शख्स फोन पर जनता की शिकायतें सुनता है और उसका निजी सहायक उन्हें तुरंत सुलझाने के लिए कोशिश करता है.
केजरीवाल ने मंत्रियों से मांगा रिपोर्ट कार्ड
ने बताया कि दो घंटे के लिए होने वाले 'फोन पर चर्चा' कार्यक्रम के लिए जगह अभी तय नहीं हो पाई है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले ही सभी मंत्रियों को अपने विभागों का रिपोर्ट कार्ड पेश करने का आदेश दिया है.
बता दें कि दिल्ली सरकार ने 100 दिन पूरे होने पर एक छोटा सा कार्यक्रम आयोजित किया था और उसकी केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल से तुलना भी की थी.