scorecardresearch
 

7 साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी दिल्‍ली में रेप की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक और गुड़िया के साथ रेप का मामला सामने आया है.

Advertisement
X

राजधानी दिल्‍ली में रेप की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक और गुड़िया के साथ रेप का मामला सामने आया है.

मोती नगर के बसई दारापुर इलाके में सात साल की मासूम बच्ची के साथ 35 साल के व्यक्ति ने रेप की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी व्यक्ति का नाम माधव राज है, जो बच्ची के घर के पास की एक फैक्ट्री में काम करता है.

ये घटना बीते 24 अप्रैल की है, जब घर में पीड़ित बच्ची अपने 3 साल की छोटी बहन के साथ अकेली थी. पीड़ित बच्ची को अकेला पाकर माधव राज ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

आरोपी ने पीड़ित बच्ची और उसकी छोटी बहन को डरा-धमका कर चुप कराया और भाग गया. मां-बाप के घर लौटने पर डरी सहमी बच्ची ने अपनी आप बीती बताई.

Advertisement

पुलिस ने शिकायत दर्ज होने पर बच्ची की मेडिकल कराया और रेप की पुष्टि होने पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच कर रही है.

 

Advertisement
Advertisement