scorecardresearch
 

कांस्टेबल की गर्लफ्रेंड ने मचाया कत्लेआम, पत्नी और बेटे को बेरहमी से मारा... चाकू से 32 बार किया वार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एसटीएफ कांस्टेबल की पत्नी, बेटे और बेटियों पर प्रेमिका ने चाकू से हमला कर दिया. जिससे कांस्टेबल की पत्नी और बेटे की मौत हो गई. जबकि दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं.

Advertisement
X
पुलिस गिरफ्त में कांस्टेबल की गर्लफ्रेंड. (Photo: Raghunandan Panda/ITG)
पुलिस गिरफ्त में कांस्टेबल की गर्लफ्रेंड. (Photo: Raghunandan Panda/ITG)

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां शनिवार सुबह एक शादीशुदा आरक्षक की प्रेमिका सरोजिनी भारद्वाज ने आरक्षक ललितेश यादव की पत्नी और उसके 8 साल के बेटे की चाकू मार कर हत्या कर दी. प्रेमिका के हमले से आरक्षक ललितेश यादव की दो बेटियां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं. बताया जाता है कि हमले के दौरान एक बेटी ने बाथरूम में छुपकर अपनी जान बचाई. घटना स्मृति नगर चौकी अंतर्गत STF कॉलोनी की है.

पत्नी को 18 और सो रहे बच्चे को 14 बार घोंपा चाकू
आरोपी महिला ने प्रेमी आरक्षक की पत्नी पर 18 और सो रहे, 8 साल के बच्चे पर चाकू से 14 बार वार किए हैं. मृतक आरक्षक के पत्नी का नाम रीना यादव है. उसके पति ललितेश यादव STF में आरक्षक हैं और वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं. वह 15 दिन की छुट्टी पर दुर्ग घर आए थे. शनिवार सुबह करीब 8 बजे रेलवे स्टेशन रिजर्वेशन करवाने गए थे. तभी प्रेमिका सरोजनी  घर में आ धमकी और सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए.

एसटीएफ कांस्टेबल और उसकी पत्नी. (File Photo: Raghunandan Panda/ITG)

सीएसपी  भिलाई नगर, सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि इलाज के दौरान रीना यादव और बेटे आदित्य यादव की मौत हो गई. आसपास के लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. आरोपी महिला को  गिरफ्तार कर जेल भेज  दिया गया है. बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर को भी आरोपी महिला सरोजनी  कांस्टेबल के घर आई थी. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार हमले के दौरान आरक्षक ललितेश यादव की पत्नी ने आरोपी महिला सरोजनी का पैर पकड़ लिया था और बेटियों को भागने के लिए कहा था. एक बेटी तान्या किसी तरह बाहर निकाल कर पड़ोसियों को सूचना देने में सफल रही. जबकि दूसरी बेटी नैना बाथरूम में छिप गई. सूचना मिलने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी महिला सरोजनी को पकड़ लिया. लोगों ने उसके हाथ से चाकू छीनकर पुलिस को सूचना दी.

किराए के मकान में रह रही थी महिला
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला सरोजिनी भारद्वाज उम्र 25 साल एक दिन पहले भी आरक्षक के घर पहुंची थी. उस समय आरक्षक ललितेश यादव ने उसे समझा कर वापस भेज दिया था. आरोपी महिला सरोजिनी भारद्वाज जांजगीर जिला की रहने वाली है और दुर्ग में किराए के मकान में रह रही थी. आरक्षक ने ही उसे किराए के मकान में ठहराया था.

चर्चा यह भी है कि आरक्षक  और आरोपी महिला ने शादी कर ली थी. दोनों के बीच फेसबुक के माध्यम से संपर्क हुआ था. महिला शनिवार सुबह 6:30 बजे सामान लेकर आरक्षक के घर पहुंची थी. इसके बाद सुबह लगभग 8:00 बजे यह पूरी वारदात हुई.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement