scorecardresearch
 

सुकमा नक्सली हमला: असफल नेतृत्व के चलते CRPF ने कमांडर को किया सस्पेंड

कंपनी कमांडर, एसिस्टेंट कमांडर जे विश्वनाथ को असफल नेतृत्व के चलते सस्पेंड किया गया, जबकि 74वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कमांडेंट फिरोज कुजुर को छत्तीसगढ़ से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है.

Advertisement
X
कमांडर को किया सस्पेंड
कमांडर को किया सस्पेंड

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने अपने उस कमांडर को सस्पेंड कर दिया है, जो 24 अप्रैल को हुए सुकमा नक्सली हमले के दौरान टीम का नेतृत्व कर रहा था. छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के इस हमले में 25 जवान शहीद हो गए थे.

कंपनी कमांडर, एसिस्टेंट कमांडर जे विश्वनाथ को असफल नेतृत्व के चलते सस्पेंड किया गया, जबकि 74वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कमांडेंट फिरोज कुजुर को से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है. सीआरपीएफ के डीजी आरआर भटनागर ने इसकी पुष्टि की है.

25 जवान 74वीं CRPF की 'डेल्टा' कंपनी के थे, जिन्हें बुरकापाल और चिंतागुफा के बीच तैनात किया गया था. सीआरपीएफ ने बस्तर में पोस्टेड छह कमांडेंट और एक डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल का भी तबादला किया है और अपने उम्दा अधिकारियों की तैनाती की है.

Advertisement

सूत्रों से पता चला है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर अभी कुछ और अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है.

Advertisement
Advertisement