scorecardresearch
 

छत्तीसगढ़: नन के साथ रेप की कोशिश, राज्यभर में आक्रोश

राजधानी के एक मिशनरी अस्पताल में अधेड़ नर्स के साथ रविवार तड़के दो नकाबपोशों ने उसके आवास में घुसकर रेप करने की कोशिश की. इस घटना के बाद पूरी राजधानी गुस्से में है. ईसाई समुदाय ने घटना के खिलाफ मौन जुलूस निकाला.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

राजधानी के एक मिशनरी अस्पताल में अधेड़ नर्स के साथ रविवार तड़के दो नकाबपोशों ने उसके आवास में घुसकर रेप करने की कोशिश की. इस घटना के बाद पूरी राजधानी गुस्से में है. ईसाई समुदाय ने घटना के खिलाफ मौन जुलूस निकाला.

जुलूस राजभवन की ओर जा रहा था, तभी जिला पुलिस ने उसे रास्ते में काली मंदिर के पास रोक दिया. ईसाई समुदाय ने इस को 72 घंटे के भीतर पकड़ने की चेतावनी दी है.

पुलिस के अनुसार, पंडारी इलाके में स्थित अस्पताल में कार्यरत 48 वर्षीय नर्स ने लगाया है कि तड़के चार बजे दो नकाबपोश व्यक्ति उसके आवास में घुसे और उसके साथ करने की कोशिश की.

पुलिस के मुताबिक नर्स दोनों से भिड़ गई और इसके बाद दोनों गए. नर्स की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

मिशनरी अस्पताल में राजधानी सहित पूरे प्रदेश में आक्रोश है. राजनीति के साथ ही सामाजिक संगठनों ने इस घटना के विरोध में कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है.

कांग्रेस ने इस घटना के आरोपियों को पकड़े जाने और सुरक्षा व्यवस्था की नाकामियों के विरोध में रायपुर बंद की चेतावनी दी है.

Advertisement

आईजी जी.पी. सिंह ने बताया कि घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी और मामले की जांच के लिए एएसपी (अपराध) अजातशत्रु बहादुर और एएसपी सिटी, नीरज चंद्राकर के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमें गठित करने का निर्देश दिया गया है.

- इनपुट IANS

Advertisement
Advertisement