scorecardresearch
 
Advertisement

हिमाचल प्रदेश

बर्फबारी से मनाली में बढ़ी ठंड.  (Photo: Screengrab)

मनाली सहित लाहौल में ताज़ा बर्फबारी, बढ़ी ठंड... प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

29 मार्च 2026

मनाली और लाहौल घाटी में अचानक हुए मौसम परिवर्तन के चलते बर्फबारी हुई है. जिससे घाटी बर्फ से ढक गई है और ठंड बढ़ गई है. बर्फबारी के चलते प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए अलर्ट जारी किया है.

man shot by grandparents

दादा ने 23 साल के पोते पर चलाई गोली, नशे में बहस हुई तो कर दिया शूट

23 मार्च 2026

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे में धुत एक बुजुर्ग ने घरेलू विवाद के दौरान अपने ही पोते पर गोली चला दी. गंभीर रूप से घायल युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है,    

मंडी में लैंडस्लाइड से स्थानीय लोगों में डर का माहौल. (Photo: Dharam Veer/ITG)

VIDEO: मंडी में लैंडस्लाइड, भरभराकर गिरा पहाड़... कई घरों को कराया गया खाली

22 मार्च 2026

हिमाचल के मंडी जिले में लैंडस्लाइड हो गई और पहाड़ भरभराकर गिर गया. जिससे कई घरों पर खतरा मंडराने लगा है. प्रशासन ने एहतियातन कई घरों को खाली भी करा लिया है.

ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों पर इस फैसले का कोई असर नहीं पड़ेगा. (File Photo: ITG)

हिमाचल में पैसे की तंगी के बीच मंत्रियों-विधायकों की सैलरी में कटौती

21 मार्च 2026

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश-ओले; मौसम का बदला-बदला मूड

19 मार्च 2026

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.

Software engineer working in office

हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू हुआ 'ड्रेस कोड', जानें पूरा मामला

18 मार्च 2026

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया है. इसमें ऑफिस में फॉर्मल और शालीन पोशाक अनिवार्य की गई है और जीन्स व टी-शर्ट पर पूरी तरह रोक लगाई गई है. साथ ही सोशल मीडिया पर बिना अनुमति सरकारी नीतियों पर टिप्पणी और आधिकारिक जानकारी साझा करना मना किया गया है.

हिमाचल में बर्फबारी का कहर, अटल टनल ट्रैफिक बंद

17 मार्च 2026

हिमाचल में भारी बर्फबारी के चलते Atal Tunnel की ओर जाने वाले रास्ते अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं. IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और नेहरू कुंड से साउथ पोर्टल तक यातायात रोका गया है. हजारों पर्यटकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित मनाली पहुंचाया गया. फिलहाल केवल emergency vehicles को ही अनुमति दी गई है.

हिमाचल-उत्तराखंड तक बर्फबारी, दिल्ली के लिए IMD का क्या अलर्ट?

17 मार्च 2026

जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड तक, मार्च के मौसम में हो रही बर्फबारी सैलानियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है. आती हुई गर्मी मानो लौट गई है

Himachal Snowfall

हिमाचल: बर्फबारी का अलर्ट, अटल टनल की ओर जाने वाले रास्ते बंद

17 मार्च 2026

हिमाचल प्रदेश के अटल टनल क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण नेहरू कुंड से साउथ पोर्टल तक वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई गई है. यातायात को केवल आपातकालीन वाहनों के लिए ही अनुमति दी गई है.

Manali Snowfall, Atal Tunnel, Himachal Weather

ऑक्सीजन की कमी, ना खाना-पानी... अटल टनल में फंसे पर्यटकों की दर्दभरी कहानी

16 मार्च 2026

मनाली में भारी बर्फबारी के बीच अटल टनल के पास फंसे पर्यटकों को ऑक्सीजन की कमी से सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा. सड़कों पर बर्फ की मोटी परत और फिसलन राहत कार्य में जुटीं पुलिस और बीआरओ की टीम के लिए चुनौती बन रही है.

Manali Snowfall, Atal Tunnel, Himachal Weather

अचानक बर्फबारी से अटल टनल में 1000 वाहन फंसे, मनाली पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

15 मार्च 2026

हिमाचल प्रदेश के मनाली और लाहौल में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अटल टनल के पास भारी बर्फबारी के कारण करीब 1000 वाहन फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए मनाली पुलिस और बीआरओ ने बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है.

Snowfall in Himachal Pradesh

लाहौल-स्पीति में ताज़ा बर्फबारी, हिमाचल के कई जिलों में येलो अलर्ट

14 मार्च 2026

लाहौल-स्पीति में ताज़ा बर्फबारी दर्ज की गई है. वहीं कई क्षेत्रों में हल्की बारिश से तापमान में हल्की गिरावट आई है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पहाड़ी जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही कुछ जिलों में हीटवेव की चेतावनी भी दी गई है.

हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, कई जिलों में गरज-तूफान का येलो अलर्ट

13 मार्च 2026

हिमाचल के पहाड़ों पर मौसम ने अचानक पलटी मारी है. जनजातीय इलाकों में बर्फबारी के बाद पूरे प्रदेश में ठंडक लौट आई है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों के लिए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दी है.

crime scene

स्कूल चपरासी की संदिग्ध मौत, पत्नी ने लिव-इन पार्टनर पर लगाया आरोप

11 मार्च 2026

मनाली में सरकारी स्कूल के एक चपरासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने उसकी लिव-इन पार्टनर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

छात्र ने 10 मिनट में तेंदुए को मार गिराया. (Photo: Representational)

खूंखार तेंदुए से निहत्था भिड़ गया स्टूडेंट, 10 मिनट में मार गिराया

11 मार्च 2026

हिमाचल प्रदेश के सोलन में 18 साल के एक छात्र ने ऐसी बहादुरी दिखाई, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. दूध लेने के लिए खेतों से गुजरते वक्त अचानक एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया. जान बचाने के लिए छात्र निहत्था ही तेंदुए से भिड़ गया. करीब 10 मिनट तक चले संघर्ष के बाद उसने पत्थरों से वार कर तेंदुए के जबड़े और पंजे तोड़ दिए, जिससे उसकी मौत हो गई. इस दौरान छात्र को कई चोटें भी आईं.

हिमाचल प्रदेश में रातभर चला हाई वोल्टेज ड्रामा (Photo: ANI)

हिमाचल-दिल्ली पुलिस में टकराव... रातभर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

26 फरवरी 2026

शिमला में यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच टकराव हुआ. मंगलवार रात दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने शिमला के रोहडू से तीनों को हिरासत में लेकर दिल्ली रवाना किया. बुधवार सुबह हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस की गाड़ियों को रोककर पूछताछ की. शिमला जिला अदालत में दोनों पुलिस बलों ने विवाद किया, हिमाचल ने बिना अनुमति गिरफ्तारी का आरोप लगाया. रात भर बहस और जांच चली, आखिर में दिल्ली पुलिस को ट्रांजिट रिमांड मिला.

काउंटर टेररिज्म और संगठित अपराध के मामलों में अहम चेहरा हैं एसीपी राहुल विक्रम (Photo: ANI)

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी में हिमाचल पुलिस से भिड़े दिल्ली पुलिस के राहुल विक्रम... कौन हैं ये अधिकारी?

26 फरवरी 2026

दिल्ली में हाल ही हुए एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के विवाद ने नया मोड़ लिया है, जब दिल्ली पुलिस की टीम हिमाचल प्रदेश पहुंची और स्थानीय पुलिस से टकराव हुआ. तीन आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है. इस मामले में स्पेशल सेल के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस राहुल विक्रम की चर्चा सबसे अधिक हो रही है.

delhi himachal pradesh police clash

'कार्रवाई कानूनी रूप से जायज...', दिल्ली पुलिस से टकराव पर क्या बोली हिमाचल पुलिस

26 फरवरी 2026

दिल्ली पुलिस के साथ हुए टकराव को लेकर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बयान जारी किया है. हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शिमला पुलिस की कार्रवाई को कानूनी रूप से जायज बताया है.

मनाली से दिल्ली रवाना हुआ पूर्व CM के पोते वीर सोरेन का शव

25 फरवरी 2026

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren के पोते वीर सोरेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है. बुधवार को परिजन उनका शव लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए. जानकारी के अनुसार वीर सोरेन अपने पांच दोस्तों के साथ पानीपत से मनाली घूमने आए थे. सभी युवक मनाली के हम्प्टा क्षेत्र में ठहरे हुए थे और स्थानीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर रहे थे. 22 फरवरी को वह अपने मित्र अग्नय वर्मा सहित अन्य साथियों के साथ मनाली पहुंचे थे और सिमसा क्षेत्र के एक होम स्टे में रुके थे. 23 फरवरी को सभी मित्र सोलंग और सेथन क्षेत्र में घूमने गए और शाम को लौट आए. अगले दिन दोपहर करीब 2 बजे कमरे से गिरने की आवाज आई. जब दोस्त कमरे में पहुंचे तो वीर सोरेन बेड से नीचे गिरे हुए मिले. बताया जा रहा है कि उनके मुंह से झाग भी निकल रहा था.

Grandson of BJP leader and ex-Jharkhand CM Champai Soren dies in Manali

मनाली में अचानक हुआ सिरदर्द, फिर मुंह से निकले झाग... पूर्व सीएम के पोते की मौत पर बढ़ा सस्पेंस

25 फरवरी 2026

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वह दोस्तों के साथ घूमने आए थे और सिरदर्द की शिकायत के बाद अचानक बेहोश हो गए. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अदिति सिंह की जिम्मेदारियां उनके अधीनस्थ को दी गई. Photo ITG

कौन हैं वो IPS अदिति सिंह जिन्होंने ली 25 दिन की छुट्टी, तो जूनियर की हो गई बल्ले-बल्ले 

25 फरवरी 2026

हिमाचल प्रदेश में 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह द्वारा 8 जनवरी से 22 फरवरी के बीच 25 दिन के अवकाश पर रहने के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लिया गया. पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी के आदेश पर उनकी जिम्मेदारियां अस्थायी रूप से जूनियर अधिकारी को सौंप दी गईं, ताकि विभागीय कामकाज प्रभावित न हो. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.

Advertisement
Advertisement