देशभर के ज्यादातर राज्यों में स्कूल कड़े कोविड-19 नियमों के साथ खोल दिए गए हैं. कोरोना वायरस के घटते मामले को देखते हुए ऐसा किया गया है. इस बीच सोशल मीडिया पर मीडिया क्लिप साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि सु्प्रीम कोर्ट ने जनवरी 2022 तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने वायरल दावे और वीडियो क्लिप की पड़ताल की तो सच कुछ और ही निकला. हमने पाया कि- ऐसा कोई भी आदेश सुप्रीम कोर्ट ने जारी नहीं किया है और कुछ पुरानी-नई खबरों को जोड़कर क्लिप बनाई गई है. देखें वीडियो.