प्रयागराज महाकुंभ में 2 फरवरी की सुबह तक से ज्यादा लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं. वहीं, मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ के बाद बसंत पंचमी पर कोई अनहोनी ना हो जाए, इसलिए 3 फरवरी को होने वाले तीसरे शाही स्नान के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा गया है.
इस बीच, किसी नाले में पलटी हुई एक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोग इस कर रहे हैं और नाले में तैर कर अपने साथ-साथ दूसरों की भी जान बचाने में लगे हैं. वहीं, नाले के ठीक बगल से जा रही सड़क पर भारी भीड़ मौजूद है. साथ ही, लोगों से लदे हुए वहां से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
में लिखा है कि महाकुंभ जाने वाली ये बस नाले में गिर गई जिससे 10 बच्चों और आदमियों की मौत हो गई.

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो महाकुंभ तो क्या, भारत का ही नहीं है. ये पाकिस्तान के लाहौर में नवंबर 2024 में हुई एक घटना का पुराना वीडियो है.
कैसे पता लगाई सच्चाई?
वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें 4 नवंबर, 2024 का मिला. यहां वायरल वीडियो को शेयर करते हुए उर्दू में बताया गया है कि रायविंड में किसी कार्यक्रम से लौटते वक्त एक बस नाले में गिर गई. रायविंड, लाहौर शहर का एक इलाका है.
इसके बाद हमें और मिले. इनके मुताबिक, वार्षिक तबलीगी इज्तिमा से लौटते वक्त रायविंड में यात्रियों से भरी एक बस रोही नाले में गिर पड़ी. इस घटना में 29 लोग घायल हो गए.
खबरों के मुताबिक, को करीब 70 लोग इस बस से यात्रा कर रहे थे. रायविंड में सम्मेलन समाप्त होने के बाद ये लोग कोट अद्दू शहर की ओर जा रहे थे. रास्ते में एक संकरी सड़क पर जब एक दूसरी बस बगल से निकल रही थी, तभी इस बस का पहिया फिसल गया और ये सड़क किनारे बह रहे नाले में गिर पड़ी. दुर्घटना के बाद करीब कराया गया था. इस दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई थी.
हाल ही में नासिक-गुजरात हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई. लेकिन वायरल वीडियो का महाकुंभ से कोई लेना-देना नहीं है.