scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: क्या आमिर खान ने आटे के पैकेट में छिपाकर गरीबों को दान किए 15-15 हजार रुपये?

सोशल मीडिया पर इस बीच एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अभिनेता आमिर खान ने गरीबों की मदद के लिए एक-एक किलो के आटे के पैकेट में 15-15 हजार रुपये डालकर दान किए हैं.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने गरीबों को एक-एक किलो आटे के पैकेट में 15-15 हजार रुपये डालकर दान किए.
सोशल मीडिया यूजर्स.
सच्चाई
वायरल वीडियो में कहीं भी आमिर खान का नाम नहीं लिया गया है.

देश के ज्यादातर हिस्सों में लॉकडाउन जारी है, ऐसे में लोगों तक जरूरत का सामान पहुंचाने में बहुत से लोग, संस्थाएं व ऑनलाइन डिलिवरी कंपनियां मदद कर रही हैं.

सोशल मीडिया पर इसी बीच एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अभिनेता आमिर खान ने गरीबों की मदद के लिए एक-एक किलो के आटे के पैकेट में 15-15 हजार रुपये डालकर दान किए हैं. वायरल पोस्ट में एक वीडियो भी है जिसमें एक व्यक्ति इस दान के लिए शुक्रिया अदा कर रहा है.

यह पोस्ट पर भी काफी वायरल हो है.

Thanks sir ☺️ @tiktok_india @chimi15051986

सबसे पहले यह वीडियो 19 अप्रैल को टिकटॉक नामक एप पर पोस्ट किया गया था. के नाम से समीर खान ने यह वीडियो पोस्ट किया था. इस पूरे वीडियो में उन्होंने कहीं भी आमिर खान का नाम नहीं लिया. उन्होंने किसी और व्यक्ति का भी नाम नहीं लिया, केवल इस गुमनाम दानकर्ता का शुक्रिया अदा किया.

आजतक ने समीर खान से उनके और टिकटॉक अकाउंट दोनों पर ही संपर्क साधने की कोशिश की. उनसे बात होने पर स्टोरी को अपडेट किया जाएगा. पोस्ट का यहां देखा जा सकता है.

Advertisement

समीर के टिकटॉक वीडियो के बाद ही सोशल मीडिया पर इस दावे को लेकर पोस्ट वायरल होनी शुरू हो गईं. वहीं हमें आमिर खान के इस तरह के दान को लेकर कोई मीडिया रिपोर्ट भी नहीं मिली. न ही खबर लिखे जाने तक एक्टर की टीम की तरफ से कोई स्पष्टीकरण जारी किया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही आमिर खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में दान दिया था. हालांकि उन्होंने कितने रुपये दान किए, इसका खुलासा नहीं हो सका. इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के क्रू में काम करने वाले दिहाड़ी कामगारों को भी आर्थिक मदद पहुंचाई थी.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Advertisement