scorecardresearch
 

दिव्यांका बनीं सोशल मीडिया की सुपरस्टार, फॉलोअर्स 6 मिलियन के पार

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया बिना किसी शक छोटे पर्दे की सबसे फेमस बहुओं में से एक हैं. दिव्यांका टीवी के बाद अब सोशल मीडिया पर भी सबकी फेवरेट बन गई हैं...

Advertisement
X
दिव्यांका त्र‍िपाठी
दिव्यांका त्र‍िपाठी

स्टार प्लस के शो से 'ये हैं मोहब्बतें' के इशिता भल्ला के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया टीवी की सबसे पसंदीदा बहू हैं. टीवी के पर्दे से निकलकर दिव्यांका अब सोशल मीडिया पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं. दिव्यांका भारत की पहली ऐसी टीवी एक्ट्रेस बनी हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

दिव्यांका ने सभी टीवी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ते हुए 4 मिलियन फॉलोअर्स से आगे निकलकर 6 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंच गई हैं. दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है.

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

दिव्यांका ने एक थैंक यू नोट भी पोस्ट किया है. दिव्यांका ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि मेरी इस स्माइल के पीछे वजह हैं आप. आपका शुक्रिया मुझे इंस्टाग्राम पर जुड़ने की वजह देने के लिए. अगर ये आपके लिए नहीं होता तो मैं अजीबोगरीब सेल्फी और यादगार फोटो नहीं लेती और मेरे पास याद करने के लिए कोई कहानी नहीं होती. मेरे जैसी शर्मीली इंसान आपके साथ कनेक्ट हो ही नहीं पाती अगर ये मीडियम ना होता. आप 6 मिलियन लोग अब मेरी जिंदगी का हिस्सा हैं. आप सबका शुक्रिया.

Advertisement

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

बता दें कि दिव्यांका अपने पति के साथ की फोटोज और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. दिव्यांका और विवेक की मुलाकात 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी. दोनों ने साल 2016 जुलाई में शादी की थी.

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

 

Advertisement
Advertisement