तेजस्वी प्रकाश टेलीविजन का लोकप्रिय चेहरा हैं. तेजस्वी की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है. फैन्स उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं. हर दिल अजीज तेजस्वी अब ओटीटी की दुनिया में कदम रख चुकी हैं. एक्ट्रेस ने 'साइको सैयां' वेब शो से ओटीटी डेब्यू किया है. शो में उनके साथ रवि किशन और सुरभि ज्योति लीड रोल हैं. 'साइको सैयां' में तेजस्वी में उनसे उम्र में 24 साल बड़े रवि किशन के साथ रोमांस करती नजर आईं.
तेजस्वी-रवि किशन का रोमांस
रवि किशन भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. फिल्म हो या सीरीज वो जब भी पर्दे पर आते हैं अपने किरदार से दर्शकों तालियां बजाने पर मजबूर कर देते हैं. दूसरी ओर तेजस्वी टेलीविजन क्वीन हैं. वो अपने रोल्स से लोगों का दिल जीतना जानती हैं. दो पावरफुल स्टार जब 'साइको सैयां' में साथ आए, तो उनकी उम्दा कलाकारी की झलक देखने को मिली. सीरीज के कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
एक क्लिप में रवि किशन को तेजस्वी के साथ रोमांटिक होते देखा जा सकता है. ये पहला मौका है जब लोगों ने तेजस्वी को पर्दे पर इंटीमेट सीन करते देखा. क्योंकि अब तक छोटे पर्दे पर उन्हें बहू या नागिन के रोल में देखा गया है. लेकिन 'साइको सैयां' में वो एक बोल्ड कैरेक्टर में दिखीं और शो से उन्होंने आदर्श बहू-बेटी वाली इमेज तोड़ दी.
यूजर्स हुए हैरान
छोटे पर्दे की एक्ट्रेस को बोल्ड रोल में देखना फैन्स के लिए आसान नहीं होता है. तेजस्वी को इंटीमेट सीन करता देख यूजर्स सरप्राइज हैं. एक ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि आपको इस रोल में देखना अच्छा नहीं लगता है. अन्य ने लिखा कि तेजू ये क्या है, करण कैसे देखा रहा होगा ये सब. कई ने लिखा कि तेजू ने करण की नाक कटा दी. एक यूजर ने रवि किशन के लिए लिखा कि सांसद जी आपको ये सब शोभा नहीं देता है. अन्य ने लिखा कि तेजस्वी अच्छी एक्टिंग करती हो फिर ऐसे रोल्स करने की क्या जरूरत पड़ गई.
'साइको सैयां' की बात करें, तो ये वेब सीरीज 25 फरवरी 2026 से Amazon MX Player पर स्ट्रीमिंग हो चुकी है.