scorecardresearch
 

बच्चों को पीठ पर बैठाकर पूरे सेट में घुमाया, रणवीर सिंह के शो में सलमान का अनोखा अंदाज

सलमान खान और रणवीर सिंह को छोटे पर्दे पर एक साथ देखना काफी मजेदार होने वाला है. इन दोनों ही सुपरस्टार्स का ऐसा अंदाजा पहले कभी नहीं देखा था.

Advertisement
X
सलमान खान और रणवीर सिंह
सलमान खान और रणवीर सिंह
स्टोरी हाइलाइट्स
  • इस वीकेंड होगा धमाल
  • सलमान-रणवीर बने बच्चे
  • देखिये स्टार्स का अनदेखा अंदाज

'चिल्ड्रन डे' के मौके पर बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सलमान खान (Salman Khan) एक साथ जमकर मस्ती करते दिखाई देंगे. 13-14 नवंबर की शाम 'द बिग पिक्चर' के मंच पर बच्चों के साथ बच्चे बन जायेंगे सलमान और रणवीर. रणवीर और सलमान की मस्ती में आयुष शर्मा (Aayush Sharma) भी उनका साथ देते नज़र आयेंगे. दरअसल,  'कलर्स टीवी' के इंस्टा हैंडल पर शो का प्रोमो शेयर किया गया. 

जब बच्चों के साथ बच्चे बने स्टार्स 
प्रोमो में सलमान और आयुष रणवीर के नये शो 'द बिग पिक्चर' के मंच पर एंट्री लेते दिखाई देते हैं. जहां इस शनिवार-रविवार होने वाला है खूब धमाल. शो में सलमान, आयुष और रणवीर डांस रियलिटी शो के बच्चों के साथ थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं. सिर्फ डांस ही नहीं, बल्कि सलमान और आयुष को बच्चों ने अपने साथ बच्चा बना डाला. तीनों ही स्टार्स को यूं एक साथ मस्ती करते देखना वाकई काफी मजेदार होने वाला है. 

BB15 Written Update, 11 November: बिग बॉस ने Afsana Khan को शो से निकाला, VIP जोन में विशाल कोटियन की एंट्री

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

इस वीकेंड होगा धमाल

रणवीर की एनर्जी और सलमान की मस्ती दोनों मिल कर शो की टीआरपी हाई कर वाले हैं. सलमान और आयुष को शो पर मस्ती करने तो आ ही रहे हैं. इसके साथ ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' का प्रमोशन करते हुए भी दिखाई देंगे. फिल्म के प्रोड्यूसर सलमान हैं, जिसका डायरेक्शन महेश मांजरेकर ने किया है. सलमान, आयुष के साथ महिमा मकवाना फिल्म में लीड रोल करती दिखाई देंगी. 

Advertisement

कौन हैं राजकुमार राव की दुल्हन पत्रलेखा? 7 साल पहले बॉलीवुड में किया था डेब्यू

आपको बता दें कि कुछ समय पहले रणवीर सिंह अपने नये शो 'द बिग पिक्चर' का प्रमोशन करने 'बिग बॉस 15' के मंच पर पहुंचे थे. ये एक अनोखा क्वीज शो है, जिसमें लोगों से जीके के सवाल पूछे जाते हैं. तो आप तैयार हो न इस वीकेंड सलमान और रणवीर को बच्चों के साथ बच्चा बनते देखने के लिये?

Advertisement
Advertisement