
मुबारक हो! टीवी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया सास बन गई हैं. उनकी बेटी जूही की शादी हुई है. उन्होंने बेटी की शादी का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. गोल्डन लहंगे में जूही काफी खूबसूरत लगीं. दीपिका के लिए ये पल काफी भावुक रहा. बेटी की विदाई में वो इमोशनल होती नजर आईं. अब उन्होंने बेटी की शादी के कुछ और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वो सास बनकर खुशी से झूमती दिख रही हैं.
ढोल पर नाचीं दीपिका चिखलिया
किसी भी मां के लिए बेटी की शादी खास लम्हा होता है. मां को बेटी की विदाई का दुख होता, लेकिन उसका घर बसने की खुशी भी होती है. दीपिका चिखलिया के साथ भी ऐसा हुआ. बेटी की शादी में उन्हें कभी इमोशनल देखा गया, तो कभी ढोल पर डांस करते हुए. एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वो ढोल पर बैठकर नाचती दिख हैं.

एक्ट्रेस के चेहरे की खुशी बता रही है कि उन्हें इस पल का बेसब्री से इंतजार था. इसके बाद उन्होंने 'मिथला का कण कण खिला' गाने पर डांस करके जमाई राजा का स्वागत किया. उन्होंगे दामाद के आगे हाथ भी जोड़े. घर में दामाद का स्वागत करते हुए उन्होंने एक फैमिली फोटो शेयर की है. वो लिखती हैं कि सपना पूरा हुआ.
दीपिका का ये जेस्चर देखकर उनके फैन्स खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. फैन्स का कहना है कि इतनी बड़ी एक्ट्रेस होने के बाद भी उन्होंने जिस तरह दामाद का स्वागत किया, वो काबिल-ए-तारीफ है. एक फैन ने लिखा कि दीपिका के संस्कार. कई लोगों ने इसे दिल छू लेने वाला लम्हा बताया.
क्या करती हैं दीपिका की बेटी ?
दीपिका रामानंद सागर की रामायण में सीता का रोल कर घर-घर पॉपुलर हुईं. दीपिका के पति बिजनेमैन हेमंत टोपीवाला हैं. 1991 में उनकी शादी हुई थी. कपल की दो बेटियां हैं. निधि और जूही. एक्ट्रेस की दोनों बेटियां लाइमलाइट से दूर रहती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, निधि प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं. जबकि जूही अपने पिता के बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं. जूही फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ाते हुए नया वेंचर श्रृंगार सिल्की चला रही हैं.