scorecardresearch
 

कपिल शर्मा ने घटाई फीस, तो डबल हो गए सुनील ग्रोवर के भाव

कपिल शर्मा जहां टीआरपी की मार झेल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सुनील ग्रोवर के दिन काफी अच्छे चल रहे हैं. अब पैसों के मामले में भी वह कपिल को मात दे रहे हैं. जानें, कितनी बढ़ी सुनील की कमाई...

Advertisement
X
सुनील ग्रोवर और कपि‍ल शर्मा
सुनील ग्रोवर और कपि‍ल शर्मा

कपिल शर्मा के शो की लगातार गिरती टीआरपी ने जहां उनकी जेब पर अटैक कर दिया है. वहीं दूसरी तरफ सुनील ग्रोवर कमाई लगातार बढ़ती जा रही है. खबरों के मुताबिक सुनील ने अपनी फीस डबल कर दी है.

सुनील ग्रोवर को लगातार शोज के ऑफर मिल रहे हैं और इस समय सुनील गेस्ट अपीयरेंस और स्टेज शोज पर फोकस कर रहे हैं. जहां कपिल ने अपनी फीस आधी कर दी है तो वहीं सुनील ने अपनी फीस डबल कर दी है. सुनील पहले कपिल के शो पर एक एपिसोड के लिए 7 से 8 लाख रुपये लेते थे. अब सुनील स्पेशल अपीयरेंस के लिए 13 से 14 लाख रुपये ले रहे हैं.

बता दें कि सुनील ग्रोवर और अली असगर के शो से जाने के कपिल के शो की टीआरपी लगातार गिर रही है. खबरें तो ये भी थीं कि कपिल का शो बंद भी हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल शर्मा ने अपनी फीस आधी कर दी है और ऐसा पहली बार है कि किसी सेलेब्रिटी ने सामने आकर खुद अपनी फीस कम करने को कहा है.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल ने अपने कॉन्ट्रैक्ट को एक साल के लिए और बढ़ा लिया है. कपिल के शो से चैनल को हर साल 110 करोड़ रुपये की कमाई हो रही है. कपिल शर्मा एक एपि‍सोड का 80 लाख रुपये लेते थे वहीं अब वो सिर्फ 40 लाख रुपये लेंगे.

 

Advertisement
Advertisement