scorecardresearch
 

फ्लॉप टीवी करियर के बाद बोल्ड शूट से मचाई सनसनी, कंट्रोवर्सी के भरोसे आकांक्षा का करियर?

लॉकअप 2 के शुरूआती तीन दिनों में आकांक्षा चमोला ने अपने बेबाक अंदाज से सबका ध्यान खींचा है. उन्होंने शो में खुलासा किया कि वो अपने पति गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं, जो दर्शकों और फैंस में चर्चा का विषय बन गया है.

Advertisement
X
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला लेंगे तलाक (Photo: Instagram/ @akankshagkhanna)
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला लेंगे तलाक (Photo: Instagram/ @akankshagkhanna)

एकता कपूर के शो लॉकअप 2 का शानदार आगाज हो चुका है. रियलिटी शो में टीवी की कई बड़ी हस्तियों का असली व्यक्तित्व देखने को मिल रहा है. शो शुरू हुए महज 3 दिन हुए हैं और आकांक्षा चमोला हर जगह छाई हुई हैं. लॉकअप में एंट्री लेते ही आकांक्षा ने खुलासा किया कि वो गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं. शो में उनका बेबाक और धाकड़ अंदाज देखने को मिला. आइए आकांक्षा को थोड़ा करीब से जानते हैं. 

कौन हैं आकांक्षा?
मुंबई में जन्‍मी-पढ़ी अकांक्षा ने कॉमर्स में पोस्टग्रेजुएशन किया और फिर एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखा. 2015 में उन्होंने अपनी एक्टिंग की शुरुआत शो स्वारागिनी से की, जिसमें उनकी नेचुरल परफॉर्मेंस की तारीफ हुई. 2017 में वो भूतू में दिखाई दीं और 2022 में उन्हें जी वन के शो यू केन सी मी में देखा गया था. अच्छी स्क्रीन प्रेजेंस और टैलेंट होने के बावजूद आकांक्षा टीवी का पॉपुलर चेहरा नहीं बन सकीं.

2025 में जब टीवी के सुपरस्टार और आकांक्षा के पति गौरव खन्ना बिग बॉस 19 का हिस्सा बने तब आकांक्षा के नाम की चर्चा हुई. शो में गौरव ने अपनी और आकांक्षा की लव स्टोरी भी सुनाई. गौरव ने ये भी कहा कि उनकी शादी को 10 साल हो गए हैं और उन्हें बच्चे की चाहत है, लेकिन आकांक्षा मां नहीं बनना चाहतीं.  कैमरे पर आकांक्षा और गौरव का रोमांस भी देखा गया. लोगों ने इन्हें बेस्ट कपल का टैग दिया. 

Advertisement

शो खत्म हुआ तो आकांक्षा, गौरव के साथ पार्टी और इवेंट में दिखाई देने लगीं. आकांक्षा का चुलबुला और मस्तीभरा अंदाज कई लोगों को फेक लगा. इंटरनेट पर उन्हें ट्रोल भी किया गया. इस बीच आकांक्षा ने वेब शो 'दिल, धोखा और डिजायर' करने का फैसला किया. शो में उन्होंने इंटीमेट सीन किए. ट्रेलर लॉन्च पर वो को-स्टार संग व्लगर डांस करती नजर आईं. ऐसा करके वो एक बार फिर ट्रोर्ल्स के निशाने पर आ गईं. 

आकांक्षा को लेकर लोग भद्दी-भद्दी बातें करने लगे, लेकिन गौरव ने हमेशा पत्नी का सपोर्ट किया. लॉकअप में एंट्री लेते ही जैसे उन्होंने तलाक का ऐलान किया, सब शॉक्ड रह गए. किसी को यकीन नहीं हुआ किया पावरफुल कपल अलग हो सकता है. कई लोगों ने इस पब्लिसिटी स्टंट बताया. मंगलवार को जब गौरव लाफ्टर शेफ के सेट पर स्पॉट हुए, तो उन्होंने पत्नी पर प्यार लुटाया. इससे फैन्स कंफ्यूजन में हैं कि इनकी शादी का सच है क्या. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement