scorecardresearch
 

कभी एक ही शो में नजर आए थे जेठालाल-जमील जमाली, दिलीप जोशी ने याद किए पुराने दिन

अब एक नए इंटरव्यू में दिलीप जोशी ने अतीत के पन्ने पलटते हुए 1998 के अपने शो 'हम सब एक हैं' में 'धुरंधर' स्टार राकेश बेदी के साथ काम करने के दिनों को याद किया. जेठालाल के रूप में जाने जाने वाले दिलीप ने फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ भी की.

Advertisement
X
दिलीप जोशी और राकेश बेदी (Photo: Screengrab)
दिलीप जोशी और राकेश बेदी (Photo: Screengrab)

टीवी लवर्स के पसंदीदा एक्टर दिलीप जोशी सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार निभाकर उन्होंने देशभर में पहचान पाई. आज घर-घर में उन्हें जाना जाता है. अब एक नए इंटरव्यू में दिलीप जोशी ने अतीत के पन्ने पलटते हुए 1998 के अपने शो 'हम सब एक हैं' में 'धुरंधर' स्टार राकेश बेदी के साथ काम करने के दिनों को याद किया.

जेठालाल ने की जमाली की तारीफ

एक एजेंसी से बात करते हुए अपने दोस्त राकेश की 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी में जमील जमाली के रोल की सफलता पर दिलीप ने कहा, 'आज पूरी दुनिया उनके काम की तारीफ कर रही है, और मैं राकेश जी के बारे में बोलने के लिए बहुत छोटा हूं.' उन्होंने आगे कहा, 'वे एक बेहद सीनियर एक्टर हैं और कई सालों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. वे बेहद प्रतिभाशाली एक्टर हैं. उन्होंने हमेशा अच्छा काम किया है और आगे भी करते रहेंगे.'

दिलीप ने पुराने वक्त में झांकते हुए 1998 की सिचुएशनल कॉमेडी शो 'हम सब एक हैं' में राकेश के साथ काम करने की यादें शेयर कीं. यह शो एक जॉइंट फैमिली की कहानी पर आधारित था, जिसमें राष्ट्रीय एकता का बैकड्रॉप था. उन्होंने कहा, 'हम सब एक हैं के दौरान राकेश जी पहले से ही बहुत बड़े स्टार थे, फिर भी वे बेहद विनम्र थे. 1998 में जब हम साथ काम कर रहे थे, तो उन्होंने कभी किसी को यह महसूस नहीं होने दिया कि वे एक लेजेंडरी आर्टिस्ट या इतने बड़े स्टार हैं. हम सब उस समय काफी नए थे, और हम एक टीम की तरह साथ काम करते थे.'

Advertisement

फिल्म 'धुरंधर' के बारे में बात करें तो ये दो पार्ट्स में रिलीज हुई है. इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं. यह एक भारतीय अंडरकवर एजेंट की कहानी है, जो पाकिस्तान के कराची के क्रिमिनल सिंडिकेट्स में घुसपैठ करके भारत को निशाना बनाने वाले आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करता है. पिक्चर ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है. 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement