रातों-रात मशहूर हुई 'वड़ा पाव गर्ल' यानी चंद्रिका दीक्षित का नाम एक बार फिर विवादों में है. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक बेहद ही आपत्तिजनक बयान दिया है. जिसके मुताबिक चंद्रिका को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह अपने बच्चे को पालने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं.
यूट्यूब चैनल Shallu Nisha Podcast को दिए अपने इंटरव्यू में चंद्रिका दीक्षित ने अपने बच्चे के पालन-पोषण और आर्थिक तंगी का जिक्र किया लेकिन उन्होंने कुछ ऐसी बातें कही जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया.
चंद्रिका दीक्षित ने क्या कहा?
'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से फेमस चंद्रिका दीक्षित ने कहा , 'मुझे कोई शर्म नहीं है. एक मां होने के नाते मैं बहुत बड़ी बात बोल रही हूं, मुझे नहीं पता लोग कैसे जज करेंगे. लेकिन अगर मुझे अपना बच्चा पालने के लिए सोना भी पड़ेगा तो, मैं वो कर दूंगा, लेकिन बच्चा पालूंगी.'
अब चंद्रिका दीक्षित के इस पैसे कमाने और बच्चे पालने के लिए किसी के भी साथ सोने को तैयार हैं. जैसे ही यह क्लिप ऑनलाइन आई, इंटरनेट यूज़र्स ने इस पर तीखे रिएक्शन देनी शुरू कर दी.
लोगों का फूटा गुस्सा
इस क्लिप के फैलने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने चंद्रिका के इस बयान पर यूजर्स का काफी रिएक्शन देखने को मिला. ज्यादातर लोग यह सोचकर हैरान थे कि वह सार्वजनिक रूप से इस तरह का बयान कैसे दे सकती हैं? कई लोगों का कहना है कि ईमानदारी से गुजारा करना और बच्चे को पालना मुमकिन है, इसलिए उन्हें इस तरह की बातें करने के बजाय मेहनत से काम करने की सलाह दी गई. इसके अलावा कई यूजर्स इसे नौटंकी बता रहे हैं.
जबकि कई लोगों ने पोस्ट किया कि इस तरह के बयानों से समाज में गलत संदेश जाता है और इन्हें किसी भी हाल में 'सामान्य' नहीं माना जाना चाहिए.
कौन हैं चंद्रिका दीक्षित?
चंद्रिका दीक्षित,जिन्हें 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से भी जाना जाता है, एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं.वह दिल्ली में वडा पाव का स्टॉल लागने के बाद सोशल मीडिया पर काफी फेमस हुई. इसके बाद उन्हें रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT 3' का हिस्सा बनने का मौका भी मिला.