scorecardresearch
 

शादी से पहले BF की बांहों में रोमांटिक हुई हसीना, पूल में किया KISS, मोनोकनी में छाया बोल्ड लुक

एक्ट्रेस पलक पुरसवानी ने अपने बॉयफ्रेंड रोहन खन्ना संग रोमांटिक वीडियो शेयर किया है. पलक और रोहन हसीन वादियों में एक दूजे की बांहोंं में खोए दिखे. पलक ने बॉयफ्रेंड के लिए इमोशनल नोट भी लिखा है.

Advertisement
X
 BF संग रोमांटिक हुईं पलक पुरसवानी (Photos Credit: Instagram @palak.purswani) 
BF संग रोमांटिक हुईं पलक पुरसवानी (Photos Credit: Instagram @palak.purswani) 

मशहूर टीवी एक्ट्रेस पलक पुरसवानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. पलक अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन खन्ना संग नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. शादी से पहले पलक ने अब अपने होने वाले पति संग एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है. 

मंगेतर संग पलक का रोमांस

पलक और उनके मंगेतर रोहन पहाड़ों पर हसीन वादियों के बीच बने पूल में रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं. पलक होने वाले दूल्हे की बाहों में बाहें डालें दिखाई दीं. दोनों एक दूजे के प्यार में डूबे दिखे. पलक के मंगेतर रोहन खन्ना उन्हें प्यार से Kiss करते हुए दिखाई दिए. 

रोमांटिक वीडियो शेयर करते हुए पलक ने अपने सपनों के राजकुमार रोहन के लिए एक इमोशनल और प्यार भरा नोट भी लिखा है. पलक ने लिखा- जब मैं रोहन को देखती हूं, तो मुझे समझ आता है कि लोग ऐसा क्यों कहते हैं कि सही इंसान आपकी जिंदगी बदल सकता है. बड़े-बड़े वादों की वजह से नहीं, बल्कि उन छोटी-छोटी चीजों की वजह से जो वो हर रोज करता है. सुबह मेरे लिए गरमा-गरम कॉफी बनाने से लेकर, मेरे उदास होने पर हर छोटी बात का ख्याल रखने तक...उसने हमेशा मुझे प्यार का एहसास कराने की कोशिश की है. 

Advertisement

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by J P Palak (@palak.purswani)

मुझे सबसे ज्यादा जिस बात का गर्व है, वो ये है कि इतने सालों के बाद रोहन का प्यार और भी मजबूत हुआ है. लोग अक्सर कहते हैं कि समय के साथ प्यार की चमक फीकी पड़ जाती है, लेकिन उसके साथ मैंने प्यार को सिर्फ गहरा होते देखा है. 

पलक ने आगे लिखा- सही इंसान के साथ होने से जिंदगी आसान, सुरक्षित और ज्यादा मायने रखने वाली लगने लगती है. रोहन खन्ना ने मुझे सिखाया है कि प्यार सिर्फ बातों का नाम नहीं है, बल्कि यह कंसिस्टेंसी, कोशिश और हर दिन एक-दूसरे को चुनने का नाम है और यही वो प्यार है जो जिंदगी को जीने के काबिल बनाता है. 

कब शादी करेंगी पलक?

ब्लैक मोनोकनी में पलक का बोल्ड लुक भी फैंस का दिल जीत रहा है. फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. बॉयफ्रेंड रोहन के लिए पलक की रोमांटिक और दिल को छू लेने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस कपल पर प्यार लुटा रहे हैं. बता दें कि रोहन और पलक ने शादी से पहले मुंबई में एक आलीशान घर भी खरीदा है. दोनों जल्द ही हमेशा के लिए दो से एक होने वाले हैं. हालांकि, अभी उन्होंने अपनी वेडिंग डेट रिवील नहीं है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement