scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

होटल है या महल? देखकर होगी हैरत, यूट्यबर ने बनाया करोड़ों का घर

Abhishek Malhan
  • 1/10

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी फेम अभिषेक मल्हान अपने फैंस के फेवरेट हैं. लोग उन्हें फुकरा इंसान के नाम से ज्यादा जानते हैं. यूट्यूब पर उनके करोड़ों सब्सक्राइबर्स हैं, जो अभिषेक को रोज देखना पसंद करते हैं. 

Photo: Instagram @fukra_insaan

Abhishek Malhan with his siblings
  • 2/10

अभिषेक की पूरी फैमिली भी यूट्यूब पर फेमस है. उनके बड़े भाई ट्रिगर्ड इंसान यानी निश्चय मल्हान, मां डिंपल और बहन प्रेरणा मल्हान की भी यूट्यूब पर लाखों-करोड़ों में फॉलोइंग है. 

Photo: Instagram @prernamalhan

 

Abhishek Malhan sister
  • 3/10

अभिषेक की बहन प्रेरणा मल्हान इन दिनों अपने नए घर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं. गुरूग्राम में उन्होंने अपना पांज मंजिल वाला बंगला बनाया है, जो बाहर से देखने में काफी शानदार तो अंदर से काफी लग्जरी से भरा है.

Photo: Instagram @prernamalhan

Advertisement
Abhishek Malhan sister
  • 4/10

प्रेरणा का घर किसी महल से कम नहीं है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर होम टूर दिया है. अभिषेक की बहन ने अपने घर की छत को एक होटल की छत जैसा बनाया है.

Photo: Screengrab

Abhishek Malhan sister
  • 5/10

वहां कई सारे पौधे हैं और एक ट्रैवल कैफे है, जहां कोई भी आकर चिल कर सकता है. कैफे को काफी इंटरनेशनल लुक दिया गया है, जिसके लिए वॉलपेपर का इस्तेमाल हुआ है.

Photo: Screengrab

Abhishek Malhan sister
  • 6/10

उसी छत पर प्रेरणा ने एक बार (Bar) भी बनवाया है, जहां कई तरह की पेंटिंग्स लगी हैं जो दिखने में शानदार हैं. ये सेटअप को दिखाते हुए अभिषेक की बहन ने वहां लगे सोफा भी दिखाए. 

Photo: Screengrab

Abhishek Malhan sister
  • 7/10

प्रेरणा ने अपने घर में पॉडकास्ट रूम से लेकर गेमिंग रूम भी है, जहां वो अपने भाइयों के साथ यूट्यूब के लिए अलग-अलग कंटेंट शूट करेंगी. उनके घर में एक रूम अलग से है जहां सिर्फ प्रेरणा के कपड़े और बाकी फुट-वियर रखे जाएंगे. 

Photo: Screengrab

Abhishek Malhan sister
  • 8/10

प्रेरणा का घर दिखने में काफी आलीशान है. पूरे घर में स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे घर की लाइटिंग, पर्दे, लॉक्स और सिक्योरिटी को आसानी से हैंडल किया जाएगा. 

Photo: Screengrab

Abhishek Malhan sister
  • 9/10

अभिषेक की बहन प्रेरणा मल्हान और उनके पति का ये घर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. कपल ने इसे अपना ड्रीम होम बताया है, जो अभी पूरी तरह से तैयार होना बाकी है. प्रेरणा के यूट्यूब पर करीब 11 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं, जिनके दम पर आज वो अपना सपना पूरा कर पाई हैं. 

Photo: Screengrab

 

Advertisement
Abhishek Malhan sister
  • 10/10

प्रेरणा मल्हान वैसे अपने भाइयों की तरह कहीं लाइमलाइट में नजर नहीं आई हैं. वो सिर्फ यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर कंटेंट बनाकर फेमस हैं और उससे अच्छी खासी कमाई भी कर रही हैं.

Photo: Screengrab

Advertisement
Advertisement