scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

लड़के से लड़की बनने के बाद क्रिकेट पिच पर दिखीं अनाया बांगड़, पूरा होगा क्रिकेटर बनने का सपना?

Anaya Bangar
  • 1/8

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन, अब पूरी तरह लड़की बन चुके हैं. आर्यन से अनाया बांगड़ बनने का सफर सोशल मीडिया पर भी हमने देखा है.

Anaya Bangar
  • 2/8

अनाया ने कुछ ही वक्त पहले अपनी जेंडर अफर्मेशन सर्जरी कराई, जिसमें उन्होंने खुद को पूरी तरह लड़की में बदलवाया है. इस सर्जरी के लिए वो थाईलैंड भी गई थीं, जहां उनके पेरेंट्स उनके साथ थे.

Anaya Bangar
  • 3/8

अनाया पिछले कुछ वक्त से सर्जरी के कारण अपने सपने यानी क्रिकेट से दूर थीं क्योंकि उनकी रिकवरी जारी थी. लेकिन अब उन्हें क्रिकेट पिच पर देखा गया है.

Advertisement
Anaya Bangar
  • 4/8

अनाया बांगड़ ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो क्रिकेट नेट में नजर आई हैं. उनके हाथ में बॉल है और वो क्रिकेट की प्रैक्टिस करती दिख रही हैं.

Anaya Bangar
  • 5/8

अनाया को क्रिकेट पिच पर वापस देखकर लोग काफी एक्साइटेड नजर आए हैं. उन्होंने उनसे कहा है कि वो जल्द वुमन क्रिकेट टीम के लिए खेलें. वहीं कुछ लोगों ने अनाया को ट्रोल भी किया है.

Anaya Bangar
  • 6/8

अनाया बांगड़ को अक्सर क्रिकेट खेलने के लिए ट्रोल किया जाता है. जबसे वो लड़के से लड़की बनी हैं, हर किसी को उनसे तकलीफ होती है क्योंकि वो नॉर्मल औरतों की तरह नहीं खेलती हैं. 

Anaya Bangar
  • 7/8

अनाया क्रिकेटर बनना चाहती हैं, जिसके लिए वो हर संभव प्रयास कर रही हैं. चूंकि क्रिकेट में ट्रांसजेंडर्स के लिए कोई स्पेशल नियम नहीं है, इसलिए उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ रहा है. हालांकि अनाया बांगड़ ने उम्मीद नहीं छोड़ी है. उन्हें पूरा यकीन है कि एक दिन उनका क्रिकेटर बनने का सपना पूरा होगा.

Anaya Bangar
  • 8/8

बात करें अनाया बांगड़ की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी को लेकर, तो वो कुछ ही साल पहले दुनिया के सामने बतौर ट्रांसजेंडर आई हैं. इस दौरान सोशल मीडिया पर उनके काफी फॉलोअर्स भी बढ़ गए हैं. अनाया पिछले ही साल राइज एंड फॉल रियलिटी शो में भी गई थीं, जहां उन्हें काफी लोगों का प्यार मिला.

All Photos: Instagram @anayabangar

Advertisement
Advertisement