scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

दर्द में तड़पी-चलने में हुई दिक्कत, महीनों व्हीलचेयर पर रही एक्ट्रेस, करानी पड़ी हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

तनाज ईरानी
  • 1/10

हर किसी की जिंदगी में अच्छे पल भी होते हैं और बुरे भी. मशहूर टीवी एक्ट्रेस तनाज ईरानी भी अपनी जिंदगी में मुश्किल दौर से गुजर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने अब अपनी लाइफ के सबसे दर्दनाक दौर के बारे में खुलकर बात की. 
 

तनाज ईरानी
  • 2/10

तनाज ने बताया कि उनके कूल्हे (हिप) का गंभीर दर्द धीरे-धीरे इतना ज्यादा बढ़ गया था कि उन्हें व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ा था. एक्ट्रेस को हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी करानी पड़ी थी, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी. 

तनाज ईरानी
  • 3/10

तनाज ने अपना दर्द राजीव खंडेलवाल के रियलिटी शो 'तुम हो ना' में बयां किया. तनाज संग बातचीत करते हुए राजीव ने कहा- तनाज आपकी जिंदगी इतनी आसान नहीं रही है. एक ऐसा समय भी था जब आप व्हीलचेयर पर थीं. 

Advertisement
तनाज ईरानी
  • 4/10

मुश्किल दौर को याद करते हुए, तनाज ने बताया कि उन्हें दर्द सबसे पहले उनके बाएं कूल्हे और पैर में शुरू हुआ था. शुरुआत में, उन्हें लगा कि यह योग करने या वजन बढ़ने की वजह से हो सकता है. हालांकि, फिर यह तकलीफ इतनी बढ़ गई कि बर्दाश्त से बाहर हो गई. 

तनाज ईरानी
  • 5/10

तनाज बोलीं- मेरे बाएं कूल्हे में खासतौर पर मेरे पैर में बहुत दर्द था. मैंने दुनियाभर के सभी डॉक्टरों से मिलना शुरू कर दिया था. 

तनाज ईरानी
  • 6/10

एक्ट्रेस ने कहा कि कई डॉक्टरों से सलाह लेने के बावजूद, उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई. जिस दर्द की शुरुआत चलने-फिरने के दौरान होती थी, वो धीरे-धीरे लंगड़ेपन में बदल गया था और बाद में एक ऐसा समय भी आया जब वो बिना किसी सहारे के हिल-डुल भी नहीं पाती थीं. 

तनाज ईरानी
  • 7/10

एक्ट्रेस ने कहा- शुरुआत में, मैं दर्द के बावजूद चल पा रही थी. फिर मैं लंगड़ाकर चलने लगी. एक समय ऐसा भी आया जब मैं व्हीलचेयर पर आ गई थी, क्योंकि मैं थोड़ा सा भी चल भी नहीं पाती थी.
 

तनाज ईरानी
  • 8/10

तनाज ने कहा कि इतना दर्द झेलने के बावजूद उन्होंने अपना काम नहीं रोका. वो इस भयानक दर्द से जूझते हुए भी लगातार काम करती रहीं और उन्होंने इस दौरान दो शो भी साइन किए थे. 

तनाज ईरानी
  • 9/10

तनाज ने आगे बताया कि सर्जरी के बाद उनकी हालत में सुधार होने लगा. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि 9 नवंबर को उनका फुल हिप रिप्लेसमेंट ऑपरेशन हुआ था. यहां से उनकी जिंदगी पटरी पर लौटी. 

Advertisement
तनाज ईरानी
  • 10/10

तनाज ईरानी पिछले कई सालों से इंडियन टीवी का एक जाना-माना चेहरा रही हैं. उन्हें 'दो और दो पांच' और 'बड़ी दूर से आए हैं' जैसे शोज में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है. टेलीविजन के अलावा, उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है और अपनी एक खास पहचान बनाई है. 

(All Photo:Instagram/tannazirani_)

Advertisement
Advertisement