मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने बिंदास एटीट्यूड के लिए जानी जाती हैं. श्वेता इन दिनों अपने बेटे रेयांश के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. श्वेता तिवारी ने वेकेशन की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करके फैंस को ट्रीट दी है.
(Photos Credits: Instagram @shweta.tiwari)
श्वेता व्हाइट फिटेड टॉप और पिंक कलर के थाई हाई स्लिट स्कर्ट में गॉर्जियस लगीं. ओपन हेयर और सटल मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया.
(Photos Credits: Instagram @shweta.tiwari)
श्वेता तिवारी लाडले बेटे संग हसीन वादियों में खुलकर एन्जॉय करती दिखीं. उन्होंने बोट राइड के मजे भी लिए.
(Photos Credits: Instagram @shweta.tiwari)
श्वेता अलग-अलग लोकेशन पर बिंदा होकर पोज देती नजर आईं. उनके चेहरे पर उनकी खुशी और सुकून देखा जा सकता है. वो हर पल को यादगार बना रही हैं.
(Photos Credits: Instagram @shweta.tiwari)
वेकेशन की फोटोज संग एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- सूरज की बांहों में...विटामिन डी फ्री है. मूड अपग्रेड कॉम्प्लिमेंट्री.
(Photos Credits: Instagram @shweta.tiwari)
श्वेता तिवारी की वेकेशन फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. 45 की उम्र में वो अपनी खूबसूरती और फिटनेस से कई यंग हसीनाओं को टक्कर दे रही हैं. कमेंट सेक्शन में फैंस श्वेता को गॉर्जिसयस, हुस्न परी, क्वीन ऑफ ब्यूटी जैसे टैग्स दे रहे हैं.
(Photos Credits: Instagram @shweta.tiwari)
श्वेता अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काफी ग्रो कर रही हैं. मगर एक वक्त ऐसा था, जब उन्होंने काफी मुश्किल वक्त देखा. श्वेता की एक नहीं बल्कि दो शादियां टूट चुकी हैं.
(Photos Credits: Instagram @shweta.tiwari)
श्वेता तिवारी की पहली शादी साल 1998 में राजा चौधरी से हुई थी. इस शादी से उनकी बेटी है पलक. मगर 2007 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. श्वेता ने राजा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था.
(Photos Credits: Instagram @shweta.tiwari)
तलाक के बाद श्वेता ने 2013 में अभिनव कोहली संग दूसरी शादी की थी. मगर अफसोस ये रिश्ता भी उनका नहीं चला और 2019 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. दूसरी शादी से एक्ट्रेस का बेटा है रेयांश. तलाक के बाद श्वेता ने दोनों बच्चों की अकेले परवरिश की. वो अपने बच्चों को लैविश लाइफ देती हैं. हालांकि, उनकी बेटी पलक भी अब एक्ट्रेस बन चुकी हैं.
(Photos Credits: Instagram @shweta.tiwari)