संभावना सेठी टेलीविजन, यूट्यूब और भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. शादी के 10 साल बाद संभावना जुड़वा बच्चों की मां बन गई हैं.
IVF, IUI, और मिसकैरेज का दर्द झेलने के बाद संभावना ने सेरोगेसी के जरिए दो बच्चों, एक बेटे और एक बेटी की मां बनीं.
एक्ट्रेस के बच्चे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं. उन्होंने यूट्यूब पर नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें वो इमोशनल होती दिखीं.
संभावना ने कहा कि बच्चों के जन्म से पहले मैं और अविनाश केदारनाथ गए थे. वहां बाबा ने हमें आशीर्वाद दिया और कहा कि जाओ संभावना तुम्हारे सारे दुख खत्म. वहां से लौटने के बाद इतनी बड़ी खुशी मिली.
एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि मैं एक बेटे और बेटी की मां बन चुकी हूं. मैंने बहुत लंबा इंतजार किया है. बहुत दुख झेले हैं.
संभावना कहती हैं कि मैं हिम्मत हार चुकी थी, लेकिन अविनाश मुझसे हमेशा कहता रहा कि ये दिन आएगा. वो दिन आ चुका है. शायद ये हमारे अच्छे कर्मों का फल है. हम लोग इतनी डॉग्स की सेवा करती हैं.
संभावना ने कहा कि अभी बच्चों की आदतें अपनाने में वक्त लगेगा. हमने इनके निक नेम रखे हैं. बेटी का नाम चेरी और बेटे को प्यार से गुड्डू बुलाएंगे. क्योंकि मेरे भाई का नाम भी गुड्डू था.
इतना सब कहते हुए संभावना भावुक हो गईं. उन्होंने बताया कि बच्चों की रिपोर्ट्स नॉर्मल आई हैं और जल्द ही वो फैन्स से उन्हें मिलवाएंगी.
Photo: YT/Screengrab