टीवी और भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं. उन्हें 45 की उम्र में जुड़वा बच्चे हुए हैं.
एक बेटा और एक बेटी की मां बनकर वो खुश हैं. सरोगेसी से संभावना मां बनी हैं. एक्ट्रेस ने अपने नए व्लॉग में बताया कि वो बच्चों के रूम की डीप क्लीनिंग कर रहे हैं.
नन्हे बच्चों के आने से उनके घर का माहौल बदल गया है. बच्चों की हंसी से उनके दिन गुलजार हो रहे हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उनका बच्चों को बहुत ज्यादा प्यार करने का मन करता है. लेकिन वो कर नहीं पातीं.
क्योंकि बच्चों की इम्यूनिटी अभी ज्यादा स्ट्रॉन्ग नहीं है. इसलिए वो उनके पास कम जाती हैं. उनके गालों पर कम हाथ लगाती हैं.
अपने पेट्स से संभावना ने अभी जुड़वा बच्चों को अलग रखा हुआ है. वो उनके कमरे में पेट्स को नहीं जाने देती.
संभावना ने बताया कि उनके नवजात बच्चों की गर्भनाल सूख कर निकल गई है. इसे उन्होंने संभाला है. ये डिवाइन फेज है, जिसे वो एंजॉय कर रही हैं.
संभावना ने बताया कि उनकी बेटी तेज तर्रार है. लेकिन उनका बेटा शांत है. संभावना ने बताया कि वो फैंस की आभारी हैं. सभी ने उनके बच्चों के लिए मन्नत मांगी थी.
एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपने बच्चों की हर हलचल को फैंस को दिखाना चाहती हैं. लेकिन अभी वो बच्चों को कुछ महीनों तक छिपाकर रखेंगी. बच्चों को नजर लग सकती है.
हालांकि एक्ट्रेस ने कहा कि वो ऐसा नहीं मानती कि उनके फैंस बच्चों को बुरी नजर लगा सकते हैं. उनके सारे फैंस बच्चों को बेशुमार प्यार करते हैं.
एक्ट्रेस इन दिनों ऑनलाइन बच्चों की ही शॉपिंग कर रहे हैं. उन्होंने बच्चों के दादा-दादी से भी बच्चों की बात कराई. दादा-दादी बच्चों को देखकर इमोशनल हुए.