एक समय पर रश्मि देसाई टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार थीं. उन्होंने 'उतरन' और 'दिल से दिल तक' जैसे शोज से घर-घर पहचान बनाई.
फिर एक दौर आया जब रश्मि का करियर डूबने लगा और उनके पैसे खत्म हो गए. राजीव खंडेलवाल के शो 'तुम हो ना' में एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ के डार्क फेज पर बात की.
रश्मि ने कहा कि उनकी लाइफ में एक पल ऐसा आया जब उनके पास कुछ नहीं बचा था. उन्होंने परिवार से भी कन्नी काट ली थी. 'मैंने अपनी मां को ब्लॉक कर दिया था.'
वो कहती हैं जब मैं बाहर निकलती थी तो ऐसा लगता था कि जिंदगी खत्म हो गई. करियर खत्म हो जाएगा. मेरी निजी जिंदगी नहीं बचेगी. उस समय मेरे पास पैसे भी नहीं थे.
रश्मि कहती हैं कि मैं अपने घर के किसी सदस्य से बात नहीं करती थी. मेरे पास ऐसा कोई नहीं था जिस पर मैं भरोसा करती.
एक्ट्रेस ने कहा कि मैं ये कहानी बना कर नहीं कह रही हूं. ये सच है. नदीम भाई, निधि और जीविता मेरी जिंदगी के इस पहलू से वाकिफ है.
रश्मि ने कहा कि मुझे आज भी याद है कि मेरे एक शो पर मां आई थी. मैंने सलमान खान सर के पैर छुए. मैं हमेशा उनके पैर छूती थी. उन्होंने मां से पूछा क्या ये घर पर भी ऐसा करती है. उन्होंने कहा कि हां. उस वक्त मैंने पहली बार मां से बात की.
एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने लाइफ में बहुत गलतियां की हैं. मुझे लगता है कि मेरे ज्यादा सोचने की वजह से ये सब हुआ.
मैंने महसूस किया कि ज्यादा सोचने के बजाए आप अपनों से बात करें, तो दिक्कतें कम हो जाती हैं.
Photo: Instagram @imrashamidesai