scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

पत्नी की मौत के बाद तन्हा हुआ एक्टर, 50 की उम्र में करेगा दूसरी शादी? बोला- उतना नहीं जीना..

शेफाली जरीवाला
  • 1/8

इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे रहे जिनकी मौत फैन्स के लिए बड़ा सदमा थी. इन्हीं स्टार्स में से एक कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला भी हैं. 27 जून 2025 को शेफाली ने 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. 

शेफाली जरीवाला, पराग त्यागी
  • 2/8

शेफाली के निधन की खबर ने फैन्स को झकझोर कर रख दिया था. आज तक इस बात पर यकीन करना मुश्किल है कि अब वो इस दुनिया में नहीं रहीं. एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके पति पराग त्यागी अकेले पड़ गए हैं. 

शेफाली जरीवाला, पराग त्यागी
  • 3/8

पराग आज भी पत्नी की यादों के सहारे जी रहे हैं और उन्होंने शेफाली के अस्तित्व को खत्म नहीं होने दिया है. हाल ही में एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंचे. 
 

Advertisement
पराग त्यागी
  • 4/8

पॉडकास्ट में पराग ने शेफाली को लेकर कई सारी बातें शेयर कीं. पारस छाबड़ा ने उनसे पूछा कि क्या वो दूसरी शादी करेंगे? जानते हैं कि पराग ने इस सवाल पर क्या जवाब दिया. 
 

शेफाली जरीवाला, पराग त्यागी
  • 5/8

पराग कहते हैं कि ऐसे ही पूछना चाहता हूं कि शादी क्यों? पारस उनसे कहते हैं कि कोई ना कोई तो साथ निभाने के लिए चाहिए ना? बुढ़ापा भी आने वाला है. फिजिकली भी साथ निभाने के लिए कोई चाहिए. खाना खिलाना, पैर दबाना.

पराग त्यागी
  • 6/8

पराग ने कहा कि भाई उससे पहले निकल जाऊंगा मैं. पारस कहते हैं कि ऐसी बातें नहीं करते. पराग कहते हैं कि मुझे वो टाइम नहीं चाहिए. व्हीलचेयर पर हूं और खुद को ना संभाल पाऊं. 
 

पराग त्यागी
  • 7/8

पराग कहते हैं कि मुझे वो टाइम चाहिए ही नहीं है. मैं ये नहीं कहूंगा कि अकेला हूं. वो (शेफाली) फिजिकल फॉर्म छोड़ कर गई हैं, लेकिन वो अभी भी मेरे साथ हैं. 
 

शेफाली जरीवाला, पराग त्यागी
  • 8/8

पारस उनसे कहते हैं कि शेफाली के जाने के बाद आप ज्यादा रोमांटिक हो गए हो. पराग ने कहा कि पहले मैं आकार से प्यार करता था. अब निराकार से प्यार करता हूं. पारस कहते हैं कि क्या बात है भाई. शेफाली और पराग टेलीविजन इंडस्ट्री के प्यारे कपल्स में से एक थे. इसलिए शेफाली के बिना पराग को देखकर फैन्स का दिल पसीज जाता है. 

PHOTO: Instagram @paragtyagi

Advertisement
Advertisement