scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

500 बार झेला रिजेक्शन, छोड़ने वाली थी एक्टिंग, 'व्हीलचेयर वाली नंदिनी' बन पलटी किस्मत

yeh rishta kya kehlata hai fame nidhi uttam
  • 1/9

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा की ननद नंदिनी बनकर घर-घर में पहचान बनाने वालीं निधि उत्तम ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है. उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा भी था, जब वो एक्टिंग छोड़ने का मन बना चुकी थीं. लेकिन किस्मत ने ऐसा पलटी मारी कि उन्हें करियर का सबसे बड़ा रोल मिल गया.

yeh rishta kya kehlata hai fame nidhi uttam
  • 2/9

निधि ने कहा- मैंने करीब 500 ऑडिशन दिए होंगे, लेकिन कहीं भी सिलेक्ट नहीं हुई. हर बार रिजेक्ट होने के बाद मैं अपनी उम्मीद खोने लगी थी. उन्होंने बताया कि लगातार मिल रहे रिजेक्शन ने उनका आत्मविश्वास पूरी तरह तोड़ दिया था. वो सब छोड़ देना चाहती थीं. 

yeh rishta kya kehlata hai fame nidhi uttam
  • 3/9

निधि ने सभी बातें इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर कहीं. एक्ट्रेस ने कहा- एक समय ऐसा आया जब मैंने सोचा कि सब छोड़कर वापस ग्राफिक डिजाइनिंग में चली जाऊं. मैंने उसी की पढ़ाई की थी. लगा कि अब एक्टिंग में कुछ नहीं होगा. उन्होंने माना कि उस दौर में वो पूरी तरह निराश हो चुकी थीं.

Advertisement
yeh rishta kya kehlata hai fame nidhi uttam
  • 4/9

निधि ने बताया कि साल 2009 में उन्हें एक प्रोडक्शन हाउस से कॉल आया. उन्होंने कहा- मुझसे कहा गया कि आपको व्हीलचेयर पर बैठकर एक सीन करना है, क्योंकि किरदार दिव्यांग लड़की का है. पहले मुझे हिचकिचाहट हुई कि ये रोल करूं या नहीं.

yeh rishta kya kehlata hai fame nidhi uttam
  • 5/9

निधि ने आगे कहा- फिर मैंने सोचा कि क्यों नहीं? ये तो मेरे लिए बड़ा चैलेंज होगा. वैसे भी मुझे कहीं काम नहीं मिल रहा था. इतने रिजेक्शन के बाद मैं पूरी तरह होपलेस हो चुकी थी. यहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लेना शुरू किया.

yeh rishta kya kehlata hai fame nidhi uttam
  • 6/9

निधि ने बताया- ऑडिशन के बाद मुझे लुक टेस्ट के लिए बुलाया गया. सिंपल सूट पहनाया गया, हल्का मेकअप किया गया और व्हीलचेयर पर बैठाकर मेरा लुक टेस्ट हुआ. मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि इसके बाद मेरी जिंदगी बदल जाएगी. उसी लुक टेस्ट के बाद उन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नंदिनी का रोल मिल गया.

yeh rishta kya kehlata hai fame nidhi uttam
  • 7/9

निधि ने कहा- कभी नहीं सोचा था कि नंदिनी मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा किरदार बन जाएगा. आज भी लोग मुझे मेरे नाम से ज्यादा नंदिनी कहकर बुलाते हैं और मुझे ये बहुत अच्छा लगता है. उन्होंने कहा कि इस किरदार के लिए उनके दिल में हमेशा आभार रहेगा.

yeh rishta kya kehlata hai fame nidhi uttam
  • 8/9

अपने पोस्ट में निधि ने डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शन्स, राजन शाही और पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया. साथ ही उन्होंने सपने देखने वालों के लिए खास संदेश दिया. निधि ने लिखा- हार मत मानिए. लगातार मेहनत करते रहिए. उम्मीद का दामन कभी मत छोड़िए. आपका वक्त भी जरूर आएगा.

yeh rishta kya kehlata hai fame nidhi uttam
  • 9/9

निधि उत्तम ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के अलावा कसौटी जिंदगी की, एक बूंद इश्क, दिल बोले ओबेरॉय और अघोरी में भी काम किया है. फिलहाल वो ड्रामा सीरीज हिज मिस्ट्रेस चाइल्ड में नजर आ रही हैं.

 

Photo: Instagram @nidhiuttam

Advertisement
Advertisement
Advertisement