scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

गोल्डन मिनी ड्रेस में छाईं अमिताभ की नातिन, पहनी मां श्वेता की 11 साल पुरानी ड्रेस, करोड़ों में कीमत!

नव्या नवेली
  • 1/9

बच्चन खानदान की लाडली नव्या नवेली नंदा, जो भी पहनती हैं, वो ट्रेंड बन जाता है. हाल ही में डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने फैशन इंडस्ट्री में 40 साल पूरे किए. इस मौके पर जश्न हुआ.
 

Photo: Vinod Singh

नव्या नवेली
  • 2/9

मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी रखी गई. जिसमें फिल्म इंडस्ट्री और फैशन वर्ल्ड के नामी सितारे शामिल हुए. सितारों के बीच अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा ने महफिल लूटी.
 

Photo: Instagram @navyananda
 

नव्या नवेली
  • 3/9

वो गोल्डन मिनी ड्रेस में नजर आईं. उनकी ये ड्रेस खास थी, क्योंकि सालों पहले उनकी मां श्वेता बच्चन ने ये सेम ड्रेस पहनी थी. नव्या ने मां की 11 साल पुरानी मिनी ड्रेस को पार्टी में पहना.
 

Photo: Vinod Singh

Advertisement
नव्या नवेली
  • 4/9

श्वेता ने 2015 में अबू जानी-संदीप के BMW इंडियन ब्राइडल फैशन वीक में इस ड्रेस को कैरी किया था. श्वेता ने अपने लुक को बोल्ड रेड लिपस्टिक, स्टेटमेंट गोल्डन ब्रेसलेट, ब्लैक हील्स के साथ पेयर किया था.
 

Photo: Social Media

नव्या नवेली
  • 5/9

सालों बाद उनकी बेटी नव्या गोल्डन डीवा बनकर छा गईं. पैप्स को मुस्कुराते हुए उन्होंने पोज दिए. मां के लुक को री-क्रिएट कर वो खुश दिखीं. उनका मॉर्डन लुक सबको पसंद आया है. 
 

Photo: Instagram @navyananda
 

नव्या नवेली
  • 6/9

नव्या ने हैवी एम्बेलिश्ड गोल्ड मिनी ड्रेस पर कोई एक्सेसरीज कैरी नहीं की. क्योंकि ड्रेस हैवी थी, इसलिए उन्होंने अपना लुक सिंपल और मिनिमल रखा.
 

Photo: Vinod Singh

नव्या नवेली
  • 7/9

नव्या ने गोल्डन हील्स संग इस लुक को कंप्लीट किया. उनकी ये ड्रेर रिच और एलीगेंट लुक दे रही थी. उन्होंने अपना मेकअप भी लाइट रखा.
 

Photo: Vinod Singh

नव्या नवेली
  • 8/9

फैंस ने नव्या के लुक की तारीफ करते हुए उन्हें गोल्डन परी बुलाया. किसी ने कहा कि नव्या ने आज के मॉर्डन फैशन के साथ अपनी मां के लुक को री-क्रिएट किया.
 

Photo: Vinod Singh

नव्या नवेली
  • 9/9

नव्या की गोल्डन ड्रेस की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है. हालांकि प्राइस को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं है.

Photo: Vinod Singh

Advertisement
Advertisement
Advertisement