scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

पति हिंदू-पिता नमाजी, हनुमान का भक्त है बेटा, TV एक्ट्रेस के रिश्ते में धर्म नहीं बना दीवार

मुस्लिम होकर बेटे को सिखाईं हनुमान जी की कहानी
  • 1/10

टीवी के फेमस कपल किश्वर मर्चेंट और सुय्यश राय ने 2010 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था. दोनों ने 2016 में शादी की और 2021 में उनके बेटे निर्वैर के पेरेंट बने. 

मुस्लिम होकर बेटे को सिखाईं हनुमान जी की कहानी
  • 2/10

दोनों के बीच भले की धर्म के साथ-साथ उम्र का भी बड़ा फर्क था, लेकिन ये वजह कभी उन्हें आगे बढ़ने के रोक नहीं पाई. हाल ही में शार्दूलॉजी को दिए इंटरव्यू में किश्वर ने बताया कि सुय्यश राय से शादी करने से पहले उन्हें काफी डर था.

मुस्लिम होकर बेटे को सिखाईं हनुमान जी की कहानी
  • 3/10

उन्होंने कहा- शुरुआत में मुझे लगा था कि ये रिश्ता थोड़ा मुश्किल होगा, क्योंकि मेरे पापा दिन में पांच बार नमाज पढ़ते हैं. लेकिन उन्होंने सुय्यश को बहुत अच्छे से अपनाया. 

Advertisement
मुस्लिम होकर बेटे को सिखाईं हनुमान जी की कहानी
  • 4/10

किश्वर ने कहा कि- हमने ना मुस्लिम शादी की और ना ही हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की. हमने रजिस्टर मैरिज की, क्योंकि हमें लगा कि किसी ना किसी तरफ के रिश्तेदार नाराज हो सकते हैं.

मुस्लिम होकर बेटे को सिखाईं हनुमान जी की कहानी
  • 5/10

किश्वर ने अपने बेटे निर्वैर की परवरिश को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि उनका बेटा सभी धर्मों को प्यार और सम्मान देना सीख रहा है. धर्म का फर्क कभी उनके बीच नहीं आया.

मुस्लिम होकर बेटे को सिखाईं हनुमान जी की कहानी
  • 6/10

एक्ट्रेस ने कहा- मेरा बेटा हनुमान जी, शिव जी और बाकी देवी-देवताओं का बहुत बड़ा फैन है. वो मेरे पापा से भी बातें करता है और कहता है, ‘नानू, आपको पता है हनुमान जी ने क्या किया?’ मेरे पापा उसकी सारी बातें सुनते हैं, जबकि वो खुद कभी मंदिर नहीं गए.

मुस्लिम होकर बेटे को सिखाईं हनुमान जी की कहानी
  • 7/10

हालांकि, किश्वर ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनके बेटे को भी ट्रोल किया गया. जब निर्वैर ने स्कल कैप पहनी थी, तब कई लोगों ने कमेंट्स किए. उन्होंने कहा- लोग कहने लगे कि इसे अस्सलामुअलेकुम बोलना सिखाओ. लेकिन मैंने कहा कि वो सबसे पहले इंसान है. इंसानियत किसी भी धर्म से बड़ी होती है.

 मुस्लिम होकर बेटे को सिखाईं हनुमान जी की कहानी
  • 8/10

किश्वर ने अपने और सुय्यश के बीच 8 साल के एज गैप पर भी खुलकर बात की और कहा कि- शुरुआत में मुझे लगता था कि ये बहुत बड़ी प्रॉब्लम है. पहले तो मुझे लगा कि वो अपनी उम्र को लेकर झूठ बोल रहा है. लेकिन जब मैंने उसका पासपोर्ट देखा और उसमें 22 साल लिखा था, तो मैं हैरान रह गई. उस वक्त मैं 28 साल की थी. मुझे लगा था कि ये रिश्ता नहीं चल पाएगा.

मुस्लिम होकर बेटे को सिखाईं हनुमान जी की कहानी
  • 9/10

एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों का ब्रेकअप भी हुआ था, लेकिन सिर्फ तीन दिन बाद दोनों फिर साथ आ गए. किश्वर ने कहा- हमने तय किया कि हम इस रिश्ते को चलाएंगे और आज हम इसे खूबसूरती से निभा रहे हैं.

Advertisement
मुस्लिम होकर बेटे को सिखाईं हनुमान जी की कहानी
  • 10/10

किश्वर के पिता को भले ही इस रिश्ते से दिक्कत नहीं थी लेकिन सुय्यश की मां को शुरुआत में फिक्र थी क्योंकि एक्ट्रेस मुस्लिम धर्म से आती हैं. साथ ही एक्टर से उम्र में बड़ी भी हैं. लेकिन सुय्यश अपने फैसले को लेकर पूरी तरह साफ थे. सुय्यश ने साफ कहा था कि मुझे इन्हीं के साथ जिंदगी बितानी है.

Advertisement
Advertisement