देशभर में राम नवमी की धूम है. स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने घर पर अष्टमी पूजन किया. उन्होंने कंचक पूजन का वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है.
Photo: Instagram @kapilsharma
वीडियो में सभी कन्याएं जमीन पर बैठी हैं. उनके साथ कपिल शर्मा के बेटा-बेटी भी बैठे हुए हैं. कपिल बच्चों की पूजा कर रहे हैं.
Photo: Instagram @kapilsharma
कपल अपनी बेटी अनायरा को कलावा बांध रहे हैं. टीवी पर माता रानी के गाने चल रहे हैं. सभी बच्चे तालियां बजाते हुए भक्ति में रमे हुए दिखे.
Photo: Instagram @kapilsharma
माता की चौकी के सामने कपिल की पत्नी गिन्नी बैठी हैं. वो भी माता रानी की भक्ति में लीन हैं. सूट सलवार में सजी धजी गिन्नी आरती बोल रही हैं, घंटी बजा रही हैं.
Photo: Instagram @kapilsharma
इस वीडियो को देख लोगों ने नोटिस किया कि कपिल के बच्चे कितने बड़े हो गए हैं. कपिल की बेटी अनायरा लहंगा चोली पहने बैठी हैं.
Photo: Instagram @kapilsharma
अनायरा के बाल काफी लंबे हैं. लहंगे के साथ स्टारकिड ने चू़ड़ी भी पहनी है. माथे पर बिंदी लगा रखी है. गिन्नी की क्यूटनेस पर फैंस फिदा हो रहे हैं.
Photo: Instagram @kapilsharma
यूजर्स का कहना है कि वो बिल्कुल अपने पापा की कार्बन कॉपी हैं. वहीं कपिल का बेटा त्रिशान भी बड़ा हो गया है. बेटा मां गिन्नी की तरह दिखता है.
Photo: Instagram @kapilsharma
कपिल के बच्चों के चेहरे पर दिखी मासूमियत की लोगों ने तारीफ की है. कॉमेडियन बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखते हैं. पब्लिकली बच्चों संग कम दिखते हैं.
Photo: Instagram @kapilsharma
कपिल की बेटी अनायरा 2019 में पैदा हुई थीं. वहीं बेटा त्रिशान 2021 में दुनिया में आया था. भाई-बहनों के बीच बेशुमार प्यार है. उनकी झलक देख फैंस का दिन बन गया है.
Photo: Instagram @kapilsharma