कनिका मान टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस हैं. वो गुड्डन शो के लिए जानी जाती हैं और हाल ही में नागिन सीरियल में दिख रही हैं. वो 32 साल की हो चुकी हैं लेकिन शादी का फिलहाल कोई इरादा नहीं है.
कनिका ने बताया कि 22 साल की उम्र से उनके लिए रिश्ते आ रहे हैं. वहीं उनके रिश्तेदार उन्हें ताना भी देते थे. लेकिन उन्हें अपना करियर बनाना था, पेरेंट्स इसके खिलाफ थे तो वो एक चिट्ठी लिखकर घर से निकल गई थीं.
अब क्या वो शादी करना चाहती हैं? सवाल के जवाब में हॉटरफ्लाई से कनिका ने बताया कि शादी का प्रेशर दस साल से आ रहा है. घरवालों के लिए तो 22 साल की उम्र परफेक्ट थी ना. अब लेट हो गई हूं.
कनिका ने बताया कि हमारे यहां तो ये अभी भी कॉमन है. अब तो उन्हें लगता है कि सुंदर दिख रही हो, अब परफेक्ट हो तो क्यों नहीं. हमें बचपन में सबसे पहले घर का काम सिखाया जाता है. पढ़ाई कर रहे हो, स्कूल जा रहे हो, ये सब तो करना ही है. लेकिन घर का काम तो आना ही चाहिए लड़की को.
एक्ट्रेस बोलीं- वो चाहे सफाई हो, खाना बनाना हो. आपको कैसे अच्छी बहू बनना है, उसके लिए तैयार किया जाता है. एक गुड बहू को जिस ब्रैकेट में डाला जाता है, तो वो सभी चीजें सिखाते हैं.
कनिका ने बताया कि घर में किस तरह से रहना है सब सिखाया जाता है. वो बोलीं- मुझे याद है एक रिलेटिव ने आकर कहा था कि ये घर में लेगिंग्स क्यों पहनती है. तो किस तरह से रहना है इसकी पूरी कंडीशनिंग होती है.
इसी के साथ फेमिनिज्म पर बात करते हुए कनिका ने कहा कि मुझे कोई दिक्कत नहीं है कि कोई लड़का घर पर रहने की बात कहे. मैं फिलहाल को किसी को डेट नहीं कर रही हूं, ना ही किसी रिलेशनशिप में हूं.
कनिका ने बताया कि आज भी उनके लिए ऐसे रिश्ते आते हैं जहां लोग कहते हैं कि सब कुछ तो ठीक है, हमें पसंद है लड़की लेकिन उसको बोलो कि मुंबई छोड़कर यहां शिफ्ट हो जाए. हम चाहते हैं वो घर में रहे. कोई कमी नहीं है, घर-प्रॉपर्टी है, लड़का कमाता है. ये कहना लोगों को बंद कर देना चाहिए.
Photos: Instagram @Officialkanikamann