scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

12 दिन के बेटे को छोड़कर काम पर निकली एक्ट्रेस, नहीं हुआ दुख, बोली- मुझे प्यार है

कनिका माहेश्वरी
  • 1/10

कनिका माहेश्वरी टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. इन दिनों वो सहर होने को है शो में नजर आ रही हैं. कनिका के किरदार का नाम हुस्न नियाजी है. 

कनिका माहेश्वरी
  • 2/10

कनिका स्क्रीन पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं, लेकिन वो निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. 

कनिका माहेश्वरी
  • 3/10

टेलीमसाला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर ढेर सारी बातें कीं. उन्होंने बताया कि दिया और बाती शो उनके करियर का सबसे अच्छा शो रहा. 
 

Advertisement
कनिका माहेश्वरी
  • 4/10

कनिका कहती हैं कि मेरी प्रेग्नेंसी प्लान नहीं थी. उस वक्त मैं दिया और बाती शो कर रही थी. लंदन से घूमकर शूट पर लैटी, तो पता चला कि प्रेग्नेंट हूं. 

कनिका माहेश्वरी
  • 5/10

एक्ट्रेस ने कहा कि प्रेग्नेंसी में प्रोडक्शन हाउस ने मुझे बहुत ज्यादा पेंपर किया. हमारे यहां गोदभराई नहीं होती है. इस चीज को लेकर मैं बहुत दुखी थी. 

कनिका माहेश्वरी
  • 6/10

लेकिन जैसे ही ये बात प्रोडक्शन हाउस को पता चली उन्होंने रील लाइफ में मेरी गोदभराई कराई. मैंने भी पूरी शिद्दत से शो किया. 
 

कनिका माहेश्वरी
  • 7/10

मेरी डिलीवरी को 12 दिन हुए थे और मैं सेट पर शूट के लिए आ गई थी. 12 दिन में जहां डिलीवरी के बाद लोग चल फिर नहीं पाते, वहां मैं शूट करने लगी थी. 
 

कनिका माहेश्वरी
  • 8/10

 कनिका से पूछा गया कि क्या आपको 12 दिन के बच्चे को छोड़कर काम पर जाने का गिल्ट हुआ. वो कहती हैं कि नहीं. मुझे जितना प्यार अपने बेटे से है, उतना ही प्यार अपने काम से है. 

कनिका माहेश्वरी
  • 9/10

 कनिका सिंगल मदर हैं. उन्होंने कहा कि सिंगल मदर एक मुश्किल टास्क है. आपको बच्चे के लिए कभी पिता की भूमिका निभानी होती है, तो कभी मां की. 

Advertisement
कनिका माहेश्वरी
  • 10/10

2012 में उन्होंने अंंकुर घई से शादी रचाई थी. 12 साल बाद 2024 में वो पति से अलग हो गईं. पति से अलग होने के बावजूद उन्होंने बेटे की परवरिश में किसी तरह की कमी नहीं आने दी.

All Photos: Instagram @kanicamaheshwari

Advertisement
Advertisement