scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

एकता कपूर लाईं नया स्पिन-ऑफ टीवी शो, पहले भी ये सीरियल्स दिखा चुके दम

Kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2
  • 1/8

स्टार प्लस पर एक नए सीरियल 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' का आगाज हुआ है. ये 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का स्पिन-ऑफ सीरियल है, जिसमें अंगद और वृंदा की कहानी दिखाई जाएगी. इस शो को ऑन-एयर हुए कुछ ही दिन बीत चुके हैं और इसे अभी से ऑडियंस का प्यार मिल रहा है. 

Photo: Instagram @tanishaamehta_

Tv serials spin-offs
  • 2/8

इंडियन टेलीविजन में ये आजकल काफी आम बात हो गई है कि किसी सीरियल के किरदारों को लेकर एक अलग से शो बनाया जाए. टीवी पर कई स्पिन-ऑफ सीरियल्स आए भी हैं, जिसे लोगों का भरपूर प्यार भी मिला है. आइए, आपको कुछ पॉपुलर स्पिन-ऑफ टीवी सीरियल के बारे में बताते हैं. 

Photo: ITG

Kundali bhagya
  • 3/8

जी टीवी पर 'कुंडली भाग्य' सीरियल ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी. ये 'कुमकुम भाग्य' सीरियल का स्पिन-ऑफ था जिसमें प्रीता और करण की कहानी दिखाई जाती है. ये शो करीब सात साल तक चला था. इस शो ने श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर जैसे एक्टर्स को काफी पहचान दिलाई है. 

Photo: IMDb

Advertisement
Happu ki ultan paltan
  • 4/8

'भाबीजी घर पर हैं' में दरोगाह हप्पू सिंह पर भी एक अलग से सीरियल बनाया गया है. 'हप्पू की उलटन पलटन' शो में हप्पू की फैमिली की स्टोरी दिखाई जाती है, जिसमें वही कॉमिक अंदाज डाला गया. इस शो को भी काफी पसंद किया गया और इसने भी टीवी पर सात साल पूरे किए. शो का आखिरी एपिसोड हाल ही में ऑन-एयर हुआ था. 

Photo: IMDb

Dil Bole Oberoi
  • 5/8

स्टार प्लस पर कई सारे सीरियल्स के स्पिन-ऑफ लाए गए. इसमें से 'इश्कबाज' शो का स्पिन-ऑफ 'दिल बोले ओबेरॉय' भी साल 2017 में लाया गया. कहा जाता है कि ये इंडियन टेलीविजन का पहला स्पिन-ऑफ शो भी था. मगर ये सीरियल उतना खास नहीं चला. करीब 6 महीने में ही इसे ऑफ-एयर होना पड़ा. 

Photo: Social Media

Ye rishte hain pyaar ke
  • 6/8

स्टार प्लस पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो से भी एक स्पिन-ऑफ सीरियल लाया गया था. 'ये रिश्ते हैं प्यार के' शो में अक्षरा की फैमिली से एक कहानी दिखाई गई थी. इसमें रिया शर्मा और शहीर शेख को कास्ट किया गया. लेकिन ये शो भी सफल नहीं हो पाया था. इसे करीब एक साल बाद ऑफ-एयर किया गया. 

Photo: Social Media

Bhagya lakshmi
  • 7/8

एकता कपूर शायद पहली ऐसी प्रोड्यूसर हैं, जिन्होंने टीवी पर अपना सीरियल का यूनिवर्स खड़ा किया था. 'कुमकुम भाग्य' और 'कुंडली भाग्य' बनाने के बाद, वो सीरियल 'भाग्य लक्ष्मी' लेकर आई थीं जो पिछले दोनों सीरियल्स के यूनिवर्स से बना था. ये शो जी टीवी पर आया, जो करीब चार साल तक चला. इसमें रोहित सुचांती हीरो थे, जो अब 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' में नजर आए हैं. 

Photo: Instagram @imrohitsuchanti

yeh hai chahatein
  • 8/8

स्टार प्लस पर एकता ने अपने एक और हिट टीवी सीरियल का स्पिन-ऑफ बनाया था. करण पटेल के शो 'ये हैं मोहब्बतें' से 'ये हैं चाहतें' की शुरुआत हुई. ये शो टीवी पर करीब पांच साल चला. इस सीरियल ने सरगुन कौर लूथरा और अबरार काजी को घर-घर में नाम दिलाया. 

Photo: IMDb

Advertisement
Advertisement