scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

इंडस्ट्री से दूर 'दीया बाती फेम सूरज', बेटी को सिखा रहे इस्लाम, वीडियो देख हैरान फैन्स

अनस राशिद
  • 1/11

दिया और बाती टेलीविजन का लोकप्रिय शो था, जिसे सालों तक दर्शकों ने नंबर वन बनाए रखा. दिया और बाती ने कई कलाकारों को नेम-फेम भी दिया. 
 

अनस राशिद
  • 2/11

इन्हीं कलाकारों में से एक अनस राशिद हैं. दिया और बाती में उन्होंने हलवाई सूरज राठी का किरदार निभाया था. शो बंद हुए सालों हो चुके हैं, लेकिन लोग आज तक सूरज को नहीं भूल पाए. 
 

अनस राशिद
  • 3/11

अनस अपने करियर के पीक पर थे जब उन्होंने इंडस्ट्री छोड़कर खेती-बाड़ी करने का फैसला किया. वो एक्टर से किसान बन चुके हैं और परिवार के साथ होमटाउन में खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. 
 

Advertisement
अनस राशिद
  • 4/11

कुछ घंटे पहले अनस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो उनके फैन्स का दिल छू रहा है. वीडियो में अनस की छोटी बेटी आयत इस्लामिक न्यू ईयर के बारे बता रही है. 

अनस राशिद
  • 5/11

अनस अपनी बेटी से पूछते हैं कि आज क्या है. वो कहती है कि आज पहला मुहर्रम-उल-हराम है. मतलब आज इस्लामिक न्यू ईयर है. अपने धर्म के बारे में बेटी की नॉलेज देखकर वो खुश हो गए. 

अनस राशिद
  • 6/11

एक्टर ने अपनी बेटी से कहा कि इस मौके पर आप क्या मैसेज देना चाहेंगी. आयत कहती हैं कि इस्लामिक न्यू ईयर पर मैं ये मैसेज देना चाहूंगी कि ये नया साल ढेऱों खुशियां लाए. 

अनस राशिद
  • 7/11

अनस कहते हैं कि माशाअल्लाह आयत आप बढ़ी हो गई हैं. समझदार हो गई हैं. मुझे आप पर बहुत फर्क है. आपको पता है कि इस नए साल पर हम एक दुआ जरूर पढ़ते हैं. 
 

अनस राशिद
  • 8/11

इसके बाद अनस अपनी बेटी के साथ मिलकर दुआ पढ़ते हैं. एक्टर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि इस्लाम में '1 मुहर्रम-उल-हराम' (इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना) का बहुत महत्व है.

अनस राशिद
  • 9/11

'हे अल्लाह, हमारी दुआएं स्वीकार करें और हमारे उन सच्चे और उचित लक्ष्यों को पूरा करें जिनके हम हकदार हैं.'
 

Advertisement
अनस राशिद
  • 10/11

फैन्स अपने फेवरेट एक्टर और उनकी बेटी का वीडियो देखकर बेहद खुश दिखे. एक ने लिखा कि टेलीविजन का हीरो, घर और धर्म में रियल हीरो. मुझे आप गर्व है. 
 

अनस राशिद
  • 11/11

एक फैन ने लिखा कि शोहरत कुछ दिन की होती है, लेकिन इबादत और दुआएं हमेशा साथ रहती हैं. कुछ फैन्स ने उनकी बेटी की तारीफ की. कई लोगों ने लिखा कि छोटी सी उम्र में अनस की बेटी को धर्म का कितना ज्ञान है. आप बेस्ट फादर हो. 2017 में एक्टर ने हिना इकबाल से शादी की थी. हिना और अनस दो बच्चों बेटी आयत और बेटे खबीब के पेरेंट हैं. 

All Photos: Instagram @anasrashidactor

Advertisement
Advertisement