एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया हाल ही में पेरेंट बने हैं. कपल ने शादी के 10 साल बाद जुड़वा बेटों का वेलकम किया है.
दिव्यांका और विवेक अभी भी अपने बच्चों के नाम रखने में कंफ्यूज हैं. नए व्लॉग में कपल बच्चों के निक नेम्स पर डिस्कस करते हुए दिखाई दिए.
बच्चों की नानी ने कहा कि उनके निक नेम T से होने चाहिए. ऐसे में दिव्यांका और विवेक ने अपने- अपने नाम बताए. विवेक बोले- T से बच्चों के नाम तूफान और तबाही रख दो.
दिव्यांका इसपर बोलीं- ट्विस्टर और टोर्नेडो रख देते हैं. दिव्यांका और विवेक ने फिर कहा कि बच्चों के नाम चीइनीज रखते हैं- ताइक्वांडो और ताइची. हालांकि, दिव्यांका और विवेक अभी भी बच्चों के निक नेम्स फाइनल नहीं कर पाए.
दिव्यांका ने कहा कि मां बनने के बाद शुरू के 2 दिन उनके लिए काफी मुश्किल थे. उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि बच्चों के लिए चीजें कैसे करनी हैं. लेकिन वक्त के साथ वो फीडिंग से लेकर बच्चों के सोने और उनसे जुड़ी हर चीज समझ गईं.
दिव्यांका ने कहा कि बच्चों को पालने में उनके पति विवेक उन्हें पूरा सपोर्ट दे रहे हैं. विवेक बिना कहे ही बच्चों को डकार दिलवाते हैं और उनका ख्याल रखते हैं.
वहीं, पत्नी की तारीफ में विवेक बोले कि उन्हें दिव्यांका पर गर्व है, क्योंकि बच्चों के लिए वो बहुत कुछ सैक्रिफाइस कर रही हैं.
दिव्यांका हंसते-हंसते बच्चों को लेकर 12-14 घंटे बैठती हैं. उन्हें फीड कराती हैं. कभी कोई शिकायत नहीं करतीं. शादी के 10 साल बाद पेरेंट बनकर विवेक और दिव्यांका की खुशी का ठिकाना नहीं है.