41 साल की उम्र में टीवी की टॉप एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जुड़वां बेटों की मां बनी हैं. अस्पताल में 3 दिन रहने के बाद वो डिस्चार्ज हो गई हैं.
Photo: Instagram @divyankatripathidahiya
दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया ने अपने-अपने यूट्यूब चैनल पर नया व्लॉग शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस की डिलीवरी दिखाई गई है.
Photo: Screengrab
दिव्यांका का सी-सेक्शन हुआ है. डिलीवरी रूम में जाने से पहले एक्ट्रेस और उनका पूरा परिवार इमोशनल नजर आया. विवेक को तो एक रात पहले से नींद नहीं आ रही थी.
Photo: Screengrab
विवेक ने अपने व्लॉग में बताया कि उन्हें डर लग रहा है. उनके मन में कई सवाल उठ रहे हैं. क्या वो अच्छे पिता बनेंगे? क्या वो बच्चों की जिम्मेदारी ले सकेंगे? वो नर्वस दिखे.
Photo: Screengrab
फिर आया दिव्यांका की डिलीवरी का दिन. सबका आशीर्वाद लेकर वो लेबर रूम में गईं. विवेक ने ऑपरेशन देखा. हालांकि उन्हें लेबर रूम पहुंचने में थोड़ा लेट हो गया था.
Photo: Screengrab
वहां का नजारा देखकर विवेक के दिमाग पर गहर असरा पड़ा. बाहर आकर एक्टर ने अपनी मां को सलाम किया. वो मां के गले लगकर इमोशनल हुए.
Photo: Screengrab
विवेक ने बताया कैसे ऑपरेशन के बाद ढेर सारा ब्लड निकला. एक मां को कितना सब सहना पड़ता है. दिव्यांका अपने बच्चों को देखकर इमोशनल हुईं.
Photo: Screengrab
विवेक ने पहली बार जब अपने बच्चों को गोद में लिया, उनका रिएक्शन देखने लायक था. वो एक्साइटेड होने के साथ इमोशनल भी थे. पूरे परिवार की आंखें नम थीं.
Photo: Screengrab
विवेक और दिव्यांका के जुड़वां बेटों को उनकी नानी और दादी ने खूब पैंपर किया. सिंगर हर्षदीप कौर अपने पति संग कपल के नन्हे बच्चों से मिलीं. सिंगर ने 'चंदा है तू मेरा सूरज है तू' गाना बच्चे के लिए गाया.
Photo: Screengrab
दहिया और त्रिपाठी परिवार में खुशी और जश्न का माहौल है. विवेक बेबी होने के बाद इमोशनल नजर आए. उन्होंने कहा कि वो अच्छा फादर बनने की पूरी कोशिश करेंगे.
Photo: Screengrab