दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविजन की फेवरेट बहुओं में से एक हैं. वो काफी समय से पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है.
शादी के 10 साल बाद दिव्यांका और उनके हसबैंड विवेक दहिया पेरेंट बनने जा रहे हैं. बच्चे का वेलकम करने के लिए दोनों बांहें फैलाए बैठे हैं.
19 मार्च को दिव्यांका ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है. इसके बाद उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो शेयर कर उन्होंने प्रेग्नेंसी पर बात की है.
विवेक ने बताया कि बहुत टाइम से दिव्यांका व्लॉग में नहीं बना रही थीं. अब आप लोगों को पता चल गया होगा क्यों. हम नहीं चाहते थे कि किसी को इस बारे में पता चले.
दिव्यांका ने कहा कि बच्चे को लेकर हमारी फैमिली ने हम पर कभी प्रेशर नहीं बनाया. कभी किसी को समाज के प्रेशर में आकर कुछ नहीं करना चाहिए.
वो कहती हैं कि 10 साल से लोग बच्चे के बारे में पूछ रहे थे. अब जाकर हमने बेबी प्लानिंग शुरू की. मुझे लग रहा था कि 2025 में कुछ अच्छा होगा. इसलिए मैं कोई नया प्रोजेक्ट नहीं ले रही थी.
दिव्यांका ने ये भी कहा कि 40 की उम्र में उन्होंने नेचुरली कंसीव किया है. लेकिन आज कल साइंस के माध्यम से कई तकनीकियों से बच्चा किया जा सकता है, जिसका वो सम्मान करती हैं.