कलर्स टेलीविजन का लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' 10 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहा है. नए सीजन में टीवी की नई जोड़ियां धमाल मचाने वाली हैं.
अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी भी रियलिटी शो पर अपनी रियलिटी दिखाते नजर आएंगे, जिन्हें टीवी पर साथ देखना रोमांचक होने वाला है.
टेलीविजन की कई पॉपुलर जोड़ियों के साथ दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टेलीविजन पर कमबैक करने वाले हैं.
दिव्यांका और विवेक अपने जुड़वा बच्चों को घर पर छोड़कर टीवी पर कमबैक करेंगे, जो कि उनके लिए काफी मुश्किल होने वाला है.
बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में विवेक ने कहा कि मैंने ये मेनिफेस्ट किया था. मैंने दिव्यांका से कहा था कि यार हमें जुड़वा बच्चे हो जाएं, क्योंकि सिंगल बच्चा अकेला रह जाता है.
विवेक ने कहा कि जब पहली बार मेरे दोनों बेटे गोद में आए, तो यकीन नहीं हुआ. मैंने दिव्यांका से कहा कि ये हमारे बच्चे नहीं है. एक्टर कहते हैं कि जुड़वा बेटों के जन्म पर वो यकीन नहीं कर पाए कि उनका सपना पूरा हो गया. उनके लिए पापा बनना काफी इमोशनल रहा.
विवेक ने कहा कि पेरेंट बनने के बाद उनकी और दिव्यांका की लाइफ काफी चेंज हो गई है. दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी 2016 में हुई थी. करीब 10 साल के इंतजार के बाद 26 मई 2026 को दिव्यांका ने दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया.
All Photos: Vinod Sing/Instagram @divyankatripathidahiya