'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की स्टार एक्ट्रेस दिशा वकानी शो में दयाबेन का रोल कर छाईं. उनकी हर एक झलक फैंस को दीवाना बना देती है.
Photo: Instagram @disha_vakani
2017 से वो सिटकॉम शो में नहीं दिखी हैं. ना ही वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. पब्लिकली भी दिशा कम दिखाई देती हैं.
Photo: Instagram @disha_vakani
ऐसे में दो बच्चों की मां बन चुकीं दिशा की झलक पाने को फैंस बेसब्र रहते हैं. इंस्टा पर दिशा का नया वीडियो सामने आया है. इसमें वो परिवार संग दिख रही हैं.
Photo: Screengrab
दिशा वीडियो में अपने पति और दोनों बच्चों के साथ मंदिर में हैं. वो शिव की भक्ति में लीन हैं. कपल शिवलिंग की आराधना करता हुआ दिखा.
Photo: Screengrab
दिशा ने गोद में लाडले बेटे को पकड़ा हुआ है. वहीं उनकी बेटी को पति ने गोद में लिया हुआ है. परिवार के बाकी मेंबर्स भी नजर आते हैं.
Photo: Screengrab
दिशा पति से बात कर रही हैं. पति-पत्नी दोनों भक्ति में लीन हैं. दिशा का वीडियो देखकर फैंस का दिन बन गया है.
Photo: Screengrab
एक्ट्रेस के बेटे की प्यारी सी झलक देखकर फैंस गदगद हैं. यैलो आउटफिट में दिशा का बेटा नजर आया. वो बेहद क्यूट है. एक्ट्रेस ने बेटे को काला टीका भी लगा रखा है.
Photo: Screengrab
मां दिशा की गोद में बैठा हुआ उनका ये नन्हा राजकुमार बहन को प्यार से मारता हुआ दिखा. दिशा की बेटी पूजा में मग्न दिखी. वो अब बड़ी हो गई है.
Photo: Screengrab
फैंस ने दिशा के बेटे और बेटी की झलक देखने के बाद खुशी जताई है. कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने दिशा की परफेक्ट फैमिली को कॉम्पलिमेंट दिए हैं.
Photo: Instagram @disha_vakani
दिशा अपनी पर्सनल लाइफ और बच्चों को छिपाकर रखती हैं. दो बच्चों की मां बनने के बाद वो काफी बदल चुकी हैं. अक्सर नो मेकअप और सिंपल लुक में दिखती हैं.
Photo: Instagram @disha_vakani