scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

दीपिका ने क्यों तोड़ी पहली शादी, कैसे कैंसर में कर रहीं सरवाइव, जयति भाटिया ने बताया

दीपिका-शोएब
  • 1/10

'ससुराल सिमर का' टेलीविजन का लोकप्रिय शो रहा है. दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम शो के लीड एक्टर्स थे. जयति भाटिया ने शो माता जी उर्फ निर्मला भारद्वाज का रोल अदा किया था.
 

जयति
  • 2/10

शो से दीपिका और जयति भाटिया के बीच गहरा रिश्ता बन गया, जो आज तक कायम है. बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में जयति ने दीपिका संग बॉन्ड और उनके मुश्किल फेज पर बात की. 

दीपिका-शोएब
  • 3/10

जयति ने कहा कि मैं शुरू से ही दीपिका को बहुत पसंद करती आई हूं. वो बहुत स्ट्रॉन्ग है. पर कई बार हम किसी की इतना स्ट्रॉन्ग कहने लगते हैं कि सामने वाला अपने मन की बात ही नहीं कह पाता. 
 

Advertisement
दीपिका-शोएब
  • 4/10

दीपिका जब 'ससुराल सिमर का' कर रही थीं तब उनकी पहली शादी टूट रही थी और वो शोएब के करीब आ रही थीं. मैंने उनका वो फेज देखा है. मैं बहुत खुश हूं कि वो दोनों साथ में ग्रो कर रहे हैं. 
 

दीपिका-शोएब
  • 5/10

पहले दीपिका ने शोएब और उनकी फैमिली को संभाला. आज शोएब और उनका परिवार दीपिका को संभाल रहा है. जब मुझे दीपिका के कैंसर के बारे में पता चला तो मैं लगातार उनसे उनका हाल जान रही थी. 
 

दीपिका-जयति
  • 6/10

जयति कहती हैं कि ;'ससुराल सिमर का 2' से मेरा और दीपिका का बॉन्ड ज्यादा गहरा हो गया. क्योंकि इतने साले में वो बहुत बदल गई थी. चुप रहने वाली दीपिका को बोलना आ गया था. 

दीपिका-शोएब
  • 7/10

जब उनका बेटा होने वाला था, तो उसने मुझे बताया कि डिलीवरी जुलाई में होगी. लेकिन शोएब चाहते हैं कि डिलीवरी 22 जून को हो, क्योंकि उस दिन उनका बर्थडे होता है. मैंने दीपिका से कहा बेटा 28 जुलाई बहुत लेट होगा, मेरे बर्थडे पर डिलीवरी करा लो. 

दीपिका-शोएब
  • 8/10

जयति आगे कहती हैं कि पता नहीं क्या हुआ. रुहान का जन्म 21 जून को हुआ, उसी दिन मेरी मां का बर्थडे होता है. ये मेरे लिए बहुत बड़ा गिफ्ट है. जब मैंने चटोरी जयति लॉन्च किया, तो दीपिका अपने सारे कष्ट भूलकर मेरे यूट्यूब व्लॉग की लॉन्चिंग पर आईं. 
 

दीपिका-शोएब
  • 9/10

दीपिका सिर्फ मेरे लिए लॉन्चिंग पर आईं. मैंने उनसे पूछा कि रुहान बाबू कहां, तो उन्होंने बताया वो गाड़ी में सो रहे हैं. मैं जब घर पहुंचीं, तो मुझे रुहान बाबू का वीडियो मिला, जिसमें वो कह रहे थे ऑल द बेस्ट माता जी. इतना कहते हुए जयति की आंखों में आंसू आ गए. 

Advertisement
दीपिका-शोएब
  • 10/10

जयति कहती हैं कि ऐसा कोई हफ्ता नहीं जाता जब मैं दीपिका से ये ना पूछूं कि तुम कैसी हो और वो मुझसे ना पूछूें कि आप कैसी हैं. 

All Photos: Instagram @ms.dipika/Screengrab

Advertisement
Advertisement