scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं धुरंधर के 'रहमान डकैत', लाइमलाइट से छिपाई लग्जरी कार-बंगले

अक्षय खन्ना
  • 1/9

अक्षय खन्ना ने धुरंधर में रहमान डकैत का रोल कर तूफान मचाया था. सेकंड पार्ट में फैंस को उनकी कमी खली. लेकिन क्या आप जानते हैं लाइमलाइट से दूर रहने वाले अक्षय लैविश लाइफ जीते हैं.
 

अक्षय खन्ना
  • 2/9

उनके पास लग्जूरियस प्रॉपर्टी के अलावा महंगी गाडियों का कलेक्शन भी है. क्योंकि अक्षय अपनी पर्सनल लाइफ को काफी सीक्रेट रखते हैं, इसलिए फैंस को उनकी लैविश लाइफस्टाइल के दीदार नहीं होते हैं.
 

अक्षय खन्ना
  • 3/9

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की नेटवर्थ 167 करोड़ बताई जाती है. वो ओल्ड स्कूल अप्रोच में जीते हैं. इंस्टा पर नहीं हैं. इसलिए उनके आलीशान घरों-कारों की लोगों को झलक देखने को नहीं मिलती है.
 

Advertisement
अक्षय खन्ना
  • 4/9

अक्षय का मुंबई के रिहायशी इलाकों में घर है. जुहू, मालाबार हिल्स और तारदेव में अक्षय की प्रॉपर्टीज हैं. जानकारी के मुताबिक, उनका रियल एस्टेट पोर्टफोलियो 100 करोड़ से ज्यादा का है.
 

अक्षय खन्ना
  • 5/9

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर का जुहू में 35 करोड़ रुपये का सी-फेसिंग अपार्टमेंट है. मालाबार हिल्स में ₹60 करोड़ की प्रीमियम प्रॉपर्टी है. वो रियल एस्टेट में काफी इंवेस्ट करते हैं.
 

अक्षय खन्ना
  • 6/9

अक्षय का अलीबाग में भी करोड़ों का फार्महाउस है. धुरंधर की सक्सेस के बाद उन्होंने वहां पर 'वास्तु शांति हवन' रखा था. पूजा की तस्वीरें इंस्टा पर वायरल हुई थीं. एक्टर का ये बंगला बेहद लग्जूरियस है.
 

अक्षय खन्ना
  • 7/9

मुंबई के शोर-शराबे से दूर अक्षय खन्ना अलीबाग के अपने हरे-भरे फार्महाउस में अक्सर समय बिताते हैं. वो सादगी भरा जीवन जीना पसंद करते हैं. 
 

अक्षय खन्ना
  • 8/9

वो मुंबई के टॉप प्रॉपर्टी होल्डर्स में गिने जाते हैं. कार कलेक्शन की बात करें तो एक्टर के पास मर्सिडीज बेंच एस क्लास, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, टोयोटा फॉर्चूनर है.
 

अक्षय खन्ना
  • 9/9

इंडस्ट्री के बाकी एक्टर्स से इतर अक्षय को लो-प्रोफाइल रहना पसंद है. फैंस को वो किसी पार्टी, अवॉर्ड शोज, इवेंट में नजर आते हैं. बस स्क्रीन पर ही दिखते हैं.
 

All Photos: Photo: Instagram @akshaye_khanna_

Advertisement
Advertisement
Advertisement