scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

मुंबई से दूर एक्ट्रेस बना रही करोड़ों का फार्महाउस, करेगी खेती-बाड़ी, दिखाई झलक

देबिना-गुरमीत फार्महाउस
  • 1/10

देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी टेलीविजन के लोकप्रिय कपल हैं. रामायण शो में भगवान राम और सीता का रोल निभाकर दोनों घर-घर लोकप्रिय हो गए. आज भी फैन्स दोनों राम-सीता के रूप में देखते हैं. 

देबिना-गुरमीत फार्महाउस
  • 2/10

देबिना और गुरमीत एक्टर्स होने के साथ-साथ यूट्यूब व्लॉगर भी हैं. दोनों अपने यूट्यूब चैनल के जरिए फैन्स से कनेक्टेड रहते हैं और दिल की बातें शेयर करते रहते हैं.
 

देबिना-गुरमीत फार्महाउस
  • 3/10

अब कपल ने फैन्स को अपने फार्महाउस का टूर कराया है. दो साल पहले देबिना और गुरमीत ने मुंबई से दूर फार्महाउस खरीदा था. कपल ने फार्महाउस की नींव बेटियों से पूजा कराके रखी थी. 

Advertisement
देबिना-गुरमीत फार्महाउस
  • 4/10

 दो साल बाद गुरमीत और देबिना का फार्महाउस बनना शुरू हो गया है. व्लॉग में उन्होंने दिखाया फार्महाउस का एक स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है
 

देबिना-गुरमीत फार्महाउस
  • 5/10

देबिना और गुरमीत ने बताया कि उनके फार्महाउस में स्विमिंग पूल और जिम भी होगा. क्योंकि कपल फिटनेस फ्रीक है. इसलिए फार्महाउस में फिट रहने के लिए सारे इंतजाम होंगे. 

देबिना-गुरमीत फार्महाउस
  • 6/10

देबिना ने कहा कि वो अपने फार्महाउस को किड्स फ्रेंडली बनाना चाहती हैं, ताकि वहां बच्चे आकर आसानी से खेल सकें. 
 

देबिना-गुरमीत फार्महाउस
  • 7/10

 गुरमीत ने कहा कि वो वहां घोड़े भी रखेंगे. पति की ये बात सुनकर देबिना हैरान हो जाती हैं. देबिना पहले ही कह चुकी हैं कि वो अपने फार्महाउस पर खेती-बाड़ी भी करेंगी. 

देबिना-गुरमीत फार्महाउस
  • 8/10

गुरमीत और देबिना ने फार्महाउस के पास लगे पड़े नहीं कटवाए हैं. पेड़ों के बीचोबीच वो फार्महाउस बना रहे हैं, जिससे हरियाली के बीच चाय का लुत्फ उठाया जा सके.
 

देबिना-गुरमीत फार्महाउस
  • 9/10

 गुरमीत ने ये भी बताया कि वो देबिना एक सूटकेस के साथ मुंबई आए थे और आज उनके पास सबकुछ है. फैन्स के रूप में एक बड़ा परिवार भी है. 

Advertisement
देबिना-गुरमीत फार्महाउस
  • 10/10

गुरमीत ने कहा कि घर का नाम काफी महत्व रखता है. घर के नाम की सजेशन उन्होंने फैन्स से मांगी है. ये भी कहा कि वो फैन्स को फार्महाउस की झलक दिखाते रहेंगे. 

All Photos: Screengrab

Advertisement
Advertisement